पृष्ठ:हिंदी व्याकरण.pdf/६१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(५९६)


(२) यदि उद्देश्य के कोई गुणवाचक शब्द हों तो उन्हें लिखो।

(३) साधारण विधेय बताओ, और यदि विधेय में अपूर्ण क्रिया हो तो उसकी पूर्ति लिखो।

(४) यदि विधेय'में सकर्मक क्रिया हो तो उसका कर्म बताओ और यदि क्रिया द्विकर्मक अथवा अपूर्ण सकर्मक हो तो क्रमशः उसका गौण कर्म वा पूर्त्ति भी लिखो।

(५) विधेय-पूरक के गुणवाचक शब्दों को विधेय-पूरक के साथ ही लिखो।

(६) विधेय-वर्द्धक बताओ।

इस सूची से नीचे लिखे दो कोष्ठक प्राप्त होते हैं—

(१)

 

उद्देश्य

विधेय

साधारण उद्देश्य उद्देश्य-वर्द्धक साधारण विधेय विधेय-पूरक विधेय-विस्तारक
      कर्म पूर्त्ति  
           

(२)

उद्देश्य

साधारण उद्देश्य … …
उद्देश्य-वर्द्धक … …