पृष्ठ:हिंदुई साहित्य का इतिहास.pdf/१८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।

[ड]


८. पेरिस का राजकीय पुस्तकालय
९. ईस्ट इंडिया हाउस का पुस्तकालय (इंडिया ऑफ़िस लाइब्रेरी)
१०. मुहम्मद बख़्श ख़ाँ का पुस्तकालय
११. ट्‌यूबिन्‌गेन का पुस्तकालय
१२. लीड का पुस्तकालय
१३. रॉयल एशियाटिक सोसायटी का पुस्तकालय
१४. टीपू का संग्रह
१५. फ़ोर्ट विलियम कॉलेज का पुस्तकालय
१६. किंग्स कॉलेज (केम्ब्रिज) का पुस्तकालय

हिन्दी साहित्य के विद्वानों ने इस समस्त सामग्री और संग्रहों से कहाँ तक लाभ उठाया है, यह विचारणीय है।

xxx

आज से तीन वर्ष पूर्व मैंने तासी के ग्रन्थ से हिन्दुई-अंश का अनुवाद करना प्रारम्भ किया था। धीरे-धीरे वह पूर्ण हुआ। अब एक सौ चौदह वर्ष बाद हिन्दी साहित्य के इस ऐतिहासिक महत्त्व से पूर्ण आदि इतिहास-ग्रन्थ को विद्वानों के सामने रखते हुए मुझे स्वाभाविक प्रसन्नता हो रही है।

पुस्तक प्रकाशन की स्वीकृति और सुविधा के लिए मैं हिन्दुस्तानी एकेडेमी के मंत्री श्री डॉ॰ धीरेन्द्र जी वर्मा एम्॰ ए॰, डी॰ लिट्॰ (पेरिस) और श्री रामचन्द्र जी टण्डन, एम्॰ ए॰, एल॰ एल॰ बी॰ का आभारी हूँ। अनुवाद करते समय तालिकाएँ तैयार करने तथा इसी प्रकार के अन्य कार्यों में श्रीमती राज वार्ष्णेय बी॰ ए॰ ने जो सहायता पहुँचाई है वह भी किसी प्रकार कम नहीं है।