यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२२४
अठवांसा-अड़तालिस
|
अठवांसा ( हिं० पु० ) १ सीमन्त संस्कार । २ माघसे आषाढ़तक जोता जानेवाला खेत, जिसमें ऊख लगाई जाती है । ( वि० ) आठ मासमें जन्म लेनेवाला ।
अठवारा ( हिं० पु० ) अष्टदिवसकाल, आठ दिनमें समाप्त होनेवाला समय ।
अठवारी ( हिं० स्त्री० ) प्रत्येक आठवें दिन किसान द्वारा ज़मीन्दारको खेत जोतनेके लिये हल और बैल दिये जानेकी प्रथा या चाल ।
अठवाली ( हिं० स्त्री० ) १ किसी भारी चीज़को उठानेके लिये उसमें बांधा जानेवाला लकड़ीका टुकड़ा । २ आठ कहारों द्वारा उठाई जानेवाली पालकी ।
अठसिल्या ( हिं० स्त्री० ) तख्त, सिंहासन, कुरसी, चौकी ।
अठहत्तर—अठत्तर देखो ।
अठहत्तरवां ( हिं० वि० ) अठहत्तर संख्यावाला ।
अठान ( हिं० पु० ) ठाननेके अयोग्य काम, अनुचित कर्म । २ वैमनस्य, विद्रोह, दुश्मनी, झगड़ा ।
अठाना ( हिं० क्रि० ) १ ठानना, खड़ा करना । २ दुःख देना, दिक पहुंचाना ।
अठारह, अठारह ( हिं० वि० ) १ अष्टादश, दश और आठ, वह संख्या जो एक दहाई और आठ इकाईसे बनती है । १८ ।
अठारहवां, अठारहवां ( हिं० वि० ) अठारह संख्याका ।
अठासिवां— अट्ठासिवां देखो ।
अठासी—अट्ठासी देखो ।
अठिलाना—अठलाना देखो ।
अठिल्ला ( सं० स्त्री० ) एक प्राकृत काव्यका नाम ।
अठे ( हिं० क्रि०वि० ) यहां, इस जगह । अब, इस स्थलमें ।
अठेल ( हिं० वि० ) ठेलनेके योग्य नहीं । बलवान्, सुदृढ़ ; ताकतवर, ज़ोरदार ।
अठोठ ( हिं० पु० ) ठाट-बाट, बनाव-चुनाव, दिखाव-पहनाव ।
अठोतरसौ ( हिं० वि० ) अष्टोत्तरशत, एक सौ आठ । १०८ ।
|
अठोत्तरी ( हिं० वि० ) १ एक सौ आठ की अष्टोत्तरी । ( स्त्री० ) २ एक सौ आठ ग्रन्थिकी जपमाला । ३ एक सौ आठ वर्षको दशा ।
अठौरा ( हिं० वि० ) १ आठका । ( पु० ) आठ पानी का बना हुआ दोना ।
अठङ्ग ( हिं० पु० ) अष्टाङ्ग-योग-साधक, पूरा योगी ।
अड़— उद्यम । १ भ्वा०, पर०, सक० सेट् । २ व्याप्ति । स्वा०, पर०, अक० सेट् ।
अड़ ( हिं० स्त्री० ) प्रतिज्ञा, हठ, टेक । ज़िद, तहक्कुक् ।
अड़कवतो— १ मेरुका एक विशाल प्रासाद । २ एक नगर । ( ललितवि० ) वर्त्तमान नाम लासा ।
अड़काना ( हिं० क्रि० ) रोक रखना, जाने न देना ।
अडग ( हिं० वि० ) १ जो न डिगे । लाहरकत, अचल । २ सुदृढ़, मज़बूत ।
अडिगरध ( हिं० वि० ) ठहरा हुआ, अटल ।
अड़गोड़ा ( हिं० पु० ) वह वस्तु जो चलते समय पदपर अड़े । जो पशु नटखटी करते, उनके गलेमें अड़गोड़ा इसलिये बांध दिया जाता है, जिसमें वह जल्द-जल्द दौड़ न सकें ।
अड़ङ्ग ( सं० पु० ) गोधूम, गेहूं ।
अड़ङ्गा ( हिं० पु० ) रोक, अवरोध ।
अड़चन ( हिं० स्त्री० ) विघ्नबाधा, मुशकिल ।
अड़डण्डा ( हिं० पु० ) आड़का सोंटा । इस डण्डे की दोनो ओर लड्डू होते, जिनके सहारे मस्तूलपर पाल बांधा जाता है ।
अड़ड़पोपो ( हिं० पु० ) १ सामुद्रिकवित्, हाथ देखकर शुभाशुभ कहनेवाला । २ छली, फरेबी । ३ बड़बड़िया, झूठ-सच कहनेवाला ।
अड़गड़ ( हिं० वि० ) १ अदण्ड, जिसे दण्ड दिया जा न सके । २ बेखौफ़, निर्भय ।
अड़तल ( हिं० स्त्री० ) १ आड़, अवरोध । २ छाया, छांह । ३ शरण, पनाह । ४ बहाना, मुगालता ।
अड़तालिस, अड़तालीस ( हिं० वि० ) अष्टचत्वारिंशत्, चालीस और आठ । वह संख्या, जो चार दहाई और आठ मिलनेसे बनती है । ४८ ।
|