| मिलेंगे?' उषा लज्जिता हो फिर शिर लटका कर बोलती हैं,—'नहीं, वहां भी वह नहीं मिलनेवाले हैं! गन्धर्व में भी उनका पता नहीं पाया जाता।' इसपर चित्रलेखा एक-एक कर राजावोंकी देखाने लगती है। यदुकुलके प्रति दृष्टि पड़ते ही उषा मानो सङ्कुचित हो जाती हैं। वह देखते रहती हैं, राम, कृष्ण और प्रद्युम्नपर दृष्टि डाल उस ओर मुख घुमा नहीं सकतीं। चित्रलेखा समझ सकनेसे अनिरुद्ध पर अङ्गुलि रख बोलती है,—'देखिये, देखिये। यही हैं!! इस मुखको क्या आप पहचानती हैं?' उषा वैसे ही मनके आवेगमें लज्जा छोड़ कह उठती हैं,—'यही मेरे प्यारे हैं, इन्हीं सखाने स्वप्नमें मेरा मन चोरा लिया है।' इसके बाद चित्रलेखा छिपकर अन्तःपुरमें अनिरुद्धको लाती है।
यह संवाद वाणराजके कानमें पहुंचता, कि अनिरुद्ध उषाके साथ अन्तःपुरमें रहते हैं। वह महाक्रुद्ध हो कृष्णपौत्रको नागपाशसे बांधते हैं। उधर द्वारकामें अनिरुद्धको न पा यादव अतिशय व्याकुल हो रहे हैं। पीछे महर्षि नारद जाकर सकल विपटुकी बात सुनाते हैं। इससे कृष्ण, बलराम और प्रद्युम्न वाण-पुरी जा पहुंचते हैं। वाणराजके सहस्र बाहु हैं, दूसरे वह मृत्युञ्जयके वरपुत्र भी बने हैं। कृष्ण, बलराम प्रभृतिके वाण-पुरी पहुंचने पर महादेव, कार्तिकेय और प्रमथगणको साथ ले युद्ध मचाने आते हैं। इसी समय कृष्ण के साथ शिवका घोरतर संग्राम चलता और महादेव यादवगणको अभिभूत बनानेके निमित्त शिवज्वरकी सृष्टि सजाते हैं। अन्तमें कृष्ण वाणराजके समस्त बाहु चक्रसे काटते हैं, किन्तु शिवके अनुरोधसे उनके प्राण नह निकालते। इसके बाद युद्धमें जय पा यादव, अनिरुद्ध और नववधू उषाको साथ ले द्वारका वापस जाते हैं। (विष्णुपुराण ५।३२, ब्रह्मपुराण २०४-२०६ अ॰) २ वासुदेव, सङ्घर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध—इस चतुर्व्यूह परमेश्वरका अनिरुद्ध नामक अंश। यही आदिव्यूह है। महाभारतके मोक्षधर्मपर्वाध्यायमें लिखा है, कि इसी आदिव्यूहसे जगत्की सृष्टि सजी है,— |
"तमसो ब्रह्मसम्भूत तमोमूला मृतात्मकम्।" ३ दूत, चर, एलची, भेदिया। ४ शिव। ५ शाक्य-मुनिके सहयोगी किसी अर्हत्का नाम। (क्ली॰) ६ पशु बांधनेका रज्जु, जानवर जकड़नेकी रस्सी। (त्रि॰) ७ अबद्ध, न बंधा हुवा। ८ अनिवारित, रोका न जानेवाला। अनिरुद्ध—इस नामसे कई संस्कृत ग्रन्थकार परिचित हैं,—१ भावदास के पुत्र और हीराके पिता। इन्होंने सन् १४९६ ई॰ में शिशुबोधिनी भास्वतीकरण्टीका नामक ग्रन्थ रचा था। २ सांख्यप्रवेशनवृत्तिप्रणेता। ३ अनिरुद्ध भट्ट—इन्होंने चातुर्मास्यपद्धति, भगवत्तत्त्व-मज्जरी और हारलता ग्रन्थ रचे थे। किसी-किसीको विश्वास है, कि यह गौड़ेश्वर बल्लालसेनके गुरु रहे; इन्हींके साहाय्य से बल्लालसेनने 'दानसागर' का सङ्कलन लगाया था। अनिरुद्धपथ (सं॰ क्ली॰) न निरुद्धा पन्था यत्र, नञ्-बहुव्रो॰। १ अबाध मार्ग, खुली राह। २ वायुमण्डल, हवाका क़ुरा। (त्रि॰) ३ न रुकी हुई, खुली, साफ़। अनिरुद्धभाविनी (सं॰ स्त्री॰) अनिरुद्धस्य भाविनी पत्नी, ६-तत्। अनिरुद्धकी स्त्री। यह वाणराजकी कन्या रहीं, उषा नामसे पुकारी जाती थीं। उषाहरणका विवरण अनिरुद्ध शब्दमें देखो। अनिरूपित (सं॰ त्रि॰) निरूपण न निकाला गया, अवर्णित, जिसका बयान न बंधा हो। अनिर्जात (सं॰ त्रि॰) न निर्जातं निश्चितं प्राप्तं वा। १ अप्राप्त, नादस्तयाब, जो न मिला हो। २ अनिश्चित, लायक़ीन, जिसका कोई ठीर-ठीक न गंठा हो। अनिर्जित (सं॰ त्रि॰) जीता न गया, जो फ़तेह न हुवा हो। अनिर्णय (सं॰ पु॰) निर्-नी-अच्; न निर्णयः, अभावार्थे नञ्-तत्। अनिश्चय, अवधारणका अभाव, फ़ैसलेका न फैलना, बेएतबारी। अनिर्णीत (सं॰ त्रि॰) अनिश्चित, अविचारित, यक़ीन न किया गया; ख्याल न जमाया हुवा। |
पृष्ठ:हिन्दी विश्वकोष भाग 1.djvu/४४५
दिखावट
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
४३८
अनिरुद्ध—अनिर्णीत