सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:हिन्दी विश्वकोष भाग 1.djvu/७६८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
७६१
अभिनव

क्यों शकुन्तले! कमलके पत्ते की हवासे क्या कुछ सन्तोष नहीं मालूम होता?

किन्तु सन्तोष क्या होगा, शकुन्तला बोल ही उठी,—'किं विचन्ति मं सहीश्री?' सखियां मुझपर क्या हवा कर रही हैं? मनका वेग नहीं रुकता। केवल चार शब्द थे। चार ही शब्दोंमें शकुन्तलाकी सारी ज्वाला जीव धारणकर प्रकट हो गई। दुष्यन्त राजाके लिये इतना कष्ट हुआ था, कि सखियोंका कमलके पत्तेसे हवा करना शकुन्तलाको मालूम भी न पड़ा। यहां कुछ ही शब्दोंमें मनकी बात कही गई है। हृदयका कष्ट न खुलते भी सब बातें इस तरह प्रकाशित हुई हैं, कि ऐसा मनका भाव और किसी तरह व्यक्त नहीं पड़ता। वाक्यद्वारा मनका भाव व्यक्त करने में इतना ही सौन्दर्य रहेगा। शकुन्तला यदि कहती,—'सखि! मुझे इतना कष्ट हुआ है, कि तुम्हारा कमलके पत्तेसे हवा करना मालूम भी नहीं होता',—तो उसमें क्या सौन्दर्य रहता, शकुन्तलाकी कातर बात हमारे मर्मस्थानको स्पर्श न करती।

सीता बनवासमें थीं। किसी दिन हठात् राम जैसी मधुर वाणी सुनकर उन्होंने तमसासे पूछा,—'जलयुक्त नवीन जलद जैसा यह गम्भीर शब्द मेरे आर्यके सिवा दूसरेका तो नहीं हो सकता?' तमसाने दो एक बार चतुरी की, परन्तु अन्त में छिपा न रख सकनेपर कहा,—

श्रूयते तपस्यतः शूद्रस्य दडधारणार्थम् ऐक्ष्वाको राजा जनस्थानमागत इति।

सुना है, कि इक्ष्वाकुवंशीय राजा शायद किसी शूद्रको तपस्याके लिये दण्ड देने इस जनस्थानमें आये हैं। बारह वर्ष स्वामीका दर्शन नहीं हुआ था। ऐसी अवस्था में यदि सामान्य प्रकृतिको कोई स्त्री होती, तो आह्लाद और दुःखसे कितना रोती और दौड़कर स्वामीके चरणोंपर जा लोटती। परन्तु सीता जनककन्या, रघुकुलवधू और वीरपती रहीं। उनके उच्च हृदयमें उच्च तेज, अगाध गाम्भीर्य और मनमें अभिमान परिपूर्ण था। उन्होंने आह्लाद न कर केवल यही कहा,—"दिट्ठिआ अपरिहीणरावधम्मो कथु सो राआ।" भाग्यक्रममें उस राजाका राजधर्म अक्षुण भावसे चलता तो है?

यहां इन कई शब्दों में सीताका तेज, अभिमान और मन-भाव एकबारगी ही उछल पड़ा है। ऐसा सौन्दर्य और किसीमें नहीं देखते। अभिनयके काममें सीताकी तरह अभिमान कर ठीक उसी समय जैसी कातरोक्ति बनाना ही यथार्थ सुन्दरता होगा।

रसज्ञ व्यक्ति कहते हैं, कि सौन्दर्यको एकदम खोलकर देखानेसे अधिक शोभा नहीं होती। पूर्णचन्द्र मेघके छोटे छोटे टुकड़ोंमें छिपाकर देखानेसे अधिक सुन्दर मालम पड़ेगा। अभिनयके भावको भी एकदम खोल कर बतानेसे रस नहीं रहता। कुछ अस्पष्ट रखकर कहनेसे मनकी बात अधिक मिष्ट लगेगी।

वस्त्राभरण आदि रचनाद्वारा प्रकृत मूर्तिके अनुकरण करनेको आहार्य कहते हैं। प्रकृत घटनामें जिस मनुष्यका जैसा वयःक्रम और जिस मनुष्यका जैसा शृङ्गार उचित हो, अभिनयके समय ठीक वैसा ही रहना चाहिये। इस नियमके अनुसार काम न करनेसे अभिनय मनोहर न होगा। आजकल स्वांगमें कितनी ही जगह इस नियमपर लोगोंकी दृष्टि नहीं आती, इसीसे दृश्य बहुत खराब हो जाता है। लव-कुश बनानेके लिये बारह वर्षका लड़का हो शोभा देगा। फिर वह दोनो वनवासी रहे; वनमें राजवस्त्र और राजभूषण कहां थे! इसलिये लव-कुशको बकले जैसे किसी कपड़े और वनपुष्पसे सजाना ही अच्छा लगता है।

स्तम्भ, स्वेद, रोमाञ्च आदिको सात्विक भाव कहते हैं। यह भाव मुख, हस्तपद आदिके विशेष भङ्गी एवं रोमाञ्च और अश्रुपातसे साधित होता है।

अभिनयमें कई गुणों को बड़ी ही आवश्यकता है। यथा,—अनुकरणनैपुण्य, दृश्यसौष्ठव, श्रुतिमाधुर्य एवं परिहास। मनुष्यकी प्रकृति है, कि मनमें यथार्थ वस्तुका संस्कार रहते उसकी नक़ल देखनेसे अतिशय आनन्द पाता है। मनुष्यका यह स्वाभाविक धर्म होनेसे हमें वानरोंका अनेक प्रकार कौतुक देखना अच्छा लगता है। कारण वह कितनी ही बार मनुष्योंका अनुकरण करते हैं। तस्वीर और मट्टीका


Vol. I. 191