पृष्ठ:हिन्दुस्थान के इतिहास की सरल कहानियां.pdf/२४४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

उन के राजा ने अधीनता स्वीकार की। इससे उस के साथ सम्धि कर ली गई उस को अपने देश में राज्य करने की आज्ञा दे दी गई। हिमालय पर्वत के इक्षिण का देश पश्चिमोत्तर देश में मिला लिया। अब वह अङ्ग्रेजों का मित्र होके नेपाल में राज्य कर रहा है। ५-इसके पीछे कुछ पलटने पिण्डारियों से लड़ने को भेजी गई। यह डाकू लोग सिपाहियों की भाँति नहीं लड़ते थे। यह सदा भाग जाते थे तब भी यह जगह जगह खदेड़े जाते थे। कुछ दिन पीछे यह बिलकुल दब गये और अपने अन शस्त्र डाल कर खेतीबारी करने लगे। ६–अंग्रेजी सेनापति अब महरठों से लड़ने सले! कुछ घमासान लड़ाइयों के पीछे उन्हों ने महरठों पर विजय पाई। पेशवा का राज्य उस से छीन लिया गया और उसे पैनाशिन दे दी गई। उस को राज्य उन देशों में मिला लिया गया जो उस ने लार्ड वेलेजली को दिये थे और यह सब मिल कर बम्बई हाता बना। होलकर, सेंधिया और भोंसला को अपने अपने राज्य में राज्य करने की आज्ञा दी गई और उन्हों ने भी अङ्गरेजों की अधीनता स्वीकार की। पांच बरस में लार्ड हेस्टिङ्गस् ने वह काम जो कि लार्ड वेलेजली ने आरम्म किया था पूरा करके अङ्गरेजों को भारत का राजा बना दिया। उस ने बम्बई हाता पूरा कर वह अंग्रेजी भारत का चौथा बनानेवाला था। दिया।