पृष्ठ:हिन्दुस्थान के इतिहास की सरल कहानियां.pdf/२४६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

सन् १८२३ ई० वाले नकशे को देखने से यह जाना जाता है कि लार्ड हेस्टिङ्गस् ने लगभग इस बरस में सरकारी राज्य में कौन कौन से देश मिलाये । ४२–लार्ड विलियम बेण्टिङ्क । सड़कों पर यात्रियों की रक्षा का प्रबन्ध । १-पहले आठ गवरनर जेनरलों को बहुत सी लड़ाइयाँ लड़नी पड़ी थीं। जब कार्ड खेण्टिङ्क नर्वे गवरनर जेनरल हुए तो चारों ओर शांति थी। इसका कारण यह था कि वेलेजली ने अंग्रेजों को भारत का राजाधिराज बना दिया था। कोई राजा या सरदार किसी दूसरे से लड़ाई नहीं कर सकता था। करता तो नक्षरनर' जेनरल उस को रोकता। सब प्रान्तों की प्रजा सुरक्षित थी। कोई राजा अपनो प्रजा को दुख नहीं दे सकता था और दुख देता तो गवरनर जनरल उसे रोकता २-लड़ाई के दिनों में राजा का यह काम है कि सेना रखे और उस की बैरी से लड़ने के लिये सजित करे। लड़ाई में देश का रुपया बहुत सान होता है। जब शांति रहती है तो राजा को अपने देश की दशा सुधारने और अपनी प्रजा को सुखी करने का अवकाश रहता है। लार्ड बेण्टिङ्क के समय में शांति रही। इससे उना को भारत की प्रजा के भलाई के 'लिये बहुत कुछ करने का अवकाश मिला। 1