पृष्ठ:हिन्दुस्थान के इतिहास की सरल कहानियां.pdf/२५०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

(२४२ ) बहादुर सिक्ख सिपाही अंग्रेज़ी अफसरों की कमान में अंग्रेजी सेना में भरती किये गये और अब वह भारत की अंग्रेजी सेना के सबसे अच्छे सिपाही समझ जाते हैं। ४-हैदराबाद के उत्तर महानदी और गोदावरी के बीच का महरडा देश नागपुर के राजा भोंसला के शासन में था। 'राजा मर गया और उसके कोई सन्तान न थी इस लिये उस का राज अंग्रेजी अमल- दारी में मिला लिया गया। और उसका नाम मध्यप्रदेश रखा गया। ५-अवध के नवाव के राज्य में ऐसा कुप्रवन्ध और उपद्रव मचा हुआ था और अपनी प्रजा पर ऐसा अत्याचार राजीत सिंह। करता था कि प्रजा ने गवरनर जेनरल से सिकायत की। कई गवरनर जनरलों ने उस को समझाया और कहा कि देश का प्रबन्ध ठीक न होगा तो तुम्हारा देश छिन लिया जायगा। पर देश की दशा बिगड़ती गई। अवध का नष्ट होने से बचाने के लिये लार्ड डलहौज़ी ने उसे अंग्रेजी शासन में कर लिया। नवाब के लिये बड़ी पेनशन कर दी गयी और वह कलकत्ते भेज दिये गये।