पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/१०४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
९८
गेस्टापो
 

मे है। 'सर्वोदय' नामक एक हिन्दी-मासिक भी वहाँ से प्रकाशित होता है।


गिल्ड समाजवाद--संघवादी समाजवाद का ब्रिटिश भेद है। यह आन्दोलन सन् १९०९ में पेटी और हाब्सन के नेतृत्व में शुरू हुआ। इनका मन्तव्य यह है कि उद्योगो के राष्ट्रीयकरण के बाद मजदूर-मचो को उद्योगों का सचालन करना चाहिए। यह वाद राजकीय-समाजवाद के विरुद्ध है,क्योकि उसका ध्येय यह है कि राज्य को उद्योगो का नियंत्रण करना चाहिए। इस आन्दोलन का पतन होचुका है। ब्रिटेन में सन् १९१५ में राष्ट्रीय गिल्ड लीग बनाकर इसका परीक्षण किया गया। सन् १९२० मे राष्ट्रीय गिल्ड कोसिल वनाई गई। शुरू मे कुछ सफलता मिली। परन्तु बाद में परीक्षण विफल रहा।


ग्रीनलैण्ड--यह उत्तरी


अमरीका के उत्तर में द्वीप-समूह है। सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। आज-कल संयुक्त राज्य अमरीका ने इस पर अपना अधिकार जमा लिया है।


ग्रीनवुड, आर्थर, एम० पी०--मज़दूर-दल के उपनेता हैं। सन् १९२२ मे सबसे प्रथम ब्रिटिश पार्लमेट के सदस्य चुने गये। लीड्स यूनिवर्सिटी मे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। मज़दूर-दल अन्वेषण-सस्था के प्रधान मत्री हैं। सन् १९२३-३१ तक स्वास्थ्य-मत्री रहे। ग्रीनवुड मजदूर-दल के प्रमुख प्रभावशाली नेता हैं। नवम्बर १९३९ में आपसे यह आग्रह किया गया कि विरोधी-दल के नेता के चुनाव में उम्मीदवार बने, परन्तु अपने अपने मित्र एटली के विरुद्ध खड़ा होना ठीक न समझा। पुनः आप उपनेता चुने गये। मई, ४० में चर्चिल-सरकार बनते समय, जब मजदूर दल ने उसमे शामिल होना स्वीकार किया, तब मि० ग्रीनवुड युद्ध-मन्त्रिमण्डल के सदस्य बनाये गये।


गेस्टापो--यह जर्मनी की गुप्त राजनीतिक पुलिस का नाम है। सन् १३३९