पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/११७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
चेम्बरलेन
१११
 

प्रदेश पर जापान का, वाह्य मंगोलिया पर सोवियट रूस का, आन्तरिक मगोलिया पर जापान का, सिंकियांग् पर सोवियट रूस का इस समय नियंत्रण है। यह सभी प्रदेश चीन के अधिकार से पहले या पीछे निकल चुके है, पर चीन इन पर अपना आधिपत्य चाहता है। चीन-जपान-युद्ध मे, ७ जुलाई '४२ ई० तक, पिछले पाँच साल के युद्ध-काल में, २५ लाख जापानी और ३५ लाख चीनी मारे जा चुके हैं। धन-हानी भी अतुल हुई और हो रही है।


चेम्बरलेन, हौस्टन स्ट्यु अर्ट--जर्मन राजनीतिक लेखक। राष्ट्रीय-समाजवाद के व्याख्याकर। सन् १८५५ मे जन्म हुआ। वर्साई और जिनेवा मे शिक्षा प्राप्त की। अन्ना हार्स्ट के साथ १८७८ मे विवाह किया। रिचार्ड बैगनर पर जर्मन तथा फ्रेंच भाषाओ मे पुस्तक लिखी। वियना मे रहकर अपनी प्रधान कृति 'उन्नीसवीं शताब्दी की बुनियादे' जर्मन भाषा मे लिखी।