पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/१३१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
जापान
१२५
 

भाग लिया। २६ अप्रैल १९२३ को


ऐलिज़ाबैथ के साथ विवाह किया। ज्येष्ठ भ्राता राजा एडवर्ड अष्टम् के राज-सिहासन-त्याग पर, १० दिसम्बर १९३६ को, राज-सिहासन पर बैठे। १२ मई १९३७ को वैस्टमिन्स्टर ऐबी मे राज्याभिषेक समारोह मनाया गया। युद्धकाल मे लन्दन पर बराबर होनेवाले हवाई हमलो मे, सन् १९४० मे, राजभवन बकिङ्घम पैलेस पर जर्मनी के यानो ने बम-वर्षा की। एक बार तो राजा-रानी एक घातक बम से बाल-बाल बचे। राजा और रानी के दो पुत्रियाँ हैं।



जाति या नस्ल-–जर्मन नात्सीवाद का आधार जाति-सिद्धान्त है। हिटलर जर्मन-जाति की, जो उसके दावे के अनुसार आर्य जाति है, विशुद्धता की रक्षा पर सबसे अधिक ज़ोर देता है। उसका यह विश्वास है कि रक्त- सम्मिश्रण से जाति या राष्ट्र का पतन हो जाता है। संसार में आर्य जाति ही सर्वश्रेष्ठ जाति रही है और, हिटलर के अनुसार, श्रेष्ठ जाति का यह कर्तव्य है कि वह संसार की हीन जातियो पर शासन करे। परन्तु सत्य तो यह है। कि संसार के इतिहास में ऐसी कोई भी जाति नही है जिसने दूसरी जातियो के साथ सम्मिश्रण न किया हो। इसलिये जाति की शुद्धता का दावा एक मिथ्या कल्पना ही नही पाखण्ड भी है। वस्तुतः सच तो यह है कि आज संसार में राष्ट्रो का निर्माण जातियो की रक्त-शुद्धता के आधार पर नहीं हो सकता। अमरीकी, बरतानवी, क्या कोई भी राष्ट्र विशुद्ध जातियाँ हैं ?



जापान-–जापान-साम्राज्य, मुख्य जापान देश का क्षेत्रफल १,४८,८०० वर्गमील। समुद्र पार के अधीनस्थ देश कोरिया, फारमोसा, दक्षिणी साखालिन का क्षेत्रफल १,१४,६०० वर्गमील। जापान देश की जनसंख्या ७,३०,००,००० तथा इन देशो की ३,००,००,००० है। सन् १९०० से १९२२ तक जापान की ब्रिटेन से मित्रता रही और वह भी इसलिये कि सोवियट रूस के विरुद्ध गुटबन्दी