पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/१७५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
नेहरू
१६९
 


लैण्ड से मास, बकरियाँ, भेडे, पनीर तथा मक्खन अधिक मात्रा में मॅगाता है। रन् १९३५ से यहॉ मज़दूर सरकार क़ायम है। इस सरकार ने समाजवादी अनेक सुधार किये हैं : ४४ घण्टे का सप्ताह, निश्चित वेतन, अनिवार्य मज़दूर-संघ, पेशनों में वृद्धि, कृषि-मज़दूरो के लिये नियत दैनिक मज़दूरी, राज्य की ओर से पैदावार की विक्री का प्रबंध, स्वास्थ्य तथा प्रसूताओं के लिये समुचित व्यवस्था, विधवाओं, अनाथो और अपाहिजो के लिये पेशन तथा पारिवारिक वृत्तियाँ। वर्तमान युद्ध में न्यूज़ीलैण्ड ने ब्रिटेन की ख़ूब मदद की है। उसकी सेनाएँ क्रीट, यूनान और अफ्रीका मे लड़ी हैं और लड़ रही हैं।

न्यू फाउंडलैड--यह सबसे पुराना अँगरेज़ी उपनिवेश है। सन् १९३३ तक यह औपनिवेशिक-स्वराज्य-भोगी देश रहा। इसके बाद, राजस्व-संबंधी कठिनाइयो के कारण, उसका 'औपनिवेशिक स्वराज्य' पद वापस ले लिया गया। आजकल इसका शासन-प्रबध एक गवर्नर तथा कमीशन द्वारा किया जाता है। कमीशन में ब्रिटेन तथा न्यू फाउंडलैण्ड के तीन-तीन प्रतिनिधि हैं। इसका क्षेत्रफल ४२,७०० वर्गमील तथा जनसख्या २,८५,००० हैं।

नेहरू, पंडित जवाहरलाल--महात्मा गांधी के बाद भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के सबसे लोकप्रिय तथा प्रभावशाली नेता। १४ नवम्बर सन् १८८९ को काश्मीरो (सारस्वत)-ब्राह्मण-कुल मे, प्रयाग के मीरगज मुहल्ले मे, जन्म हुआ। १५ वर्ष की आयु तक घर पर ही शिक्षण हुआ। उसके बाद पढने विलायत भेजे गये। हैरो तथा ट्रिनिटी कॉलिज (केम्ब्रिज) में शिक्षा प्राप्त की। बी० एमसी० और एम० ए० के बाद आपने वैरिस्टरी पास की। १९१२ में देश लौटे और इसी वर्ष प्रथम बार काग्रेस-अधिवेशन में शरीक हुए। पिता के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। १९१६ मे कमलाजी के साथ आपका विवाह हुआ, १९१७ मे इदिरा का जन्म। दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह, १९१४ में,‌ आपने ५०००) इकट्ठा करके गांधीजी को भेजा। सन् १९१८ मे इंडियन होम रूल लीग के मत्री रहे। उसी वर्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। १९१९ में रौलट क़ानून के विरुद्ध छिडे आन्दोलन के समय से आप पूर्ण वेग के साथ देश के काम में एकनिष्ठा से लग पड़े। इसी समय आप अपने यशस्वी और वैभवशाली पिता, पं० मोतीलाल नेहरू, को भी पूर्ण रूप से राष्ट्रीय