पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/४१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अ-हस्तक्षेप नीति
३५
 











अ-हस्तक्षेप नीति--यद एक अवास्तविक नीति है जिसके अनुसार यूरोप की महान् शक्तियों ने स्पेन के गृह-युद्ध (सन् १९३६-३९) के समय व्यवहार किया था। यूरोप के महान् और छोटे राज्यो ने यह समझौता किया कि स्पेन के गृह-युद्ध में किसी भी पक्ष को न युद्ध का सामान भेजा जाय और न सेना ही भेजी जाय। लन्दन में मृत नैविल चेम्बरलेन (तब प्रधान-मंत्री ब्रिटिश-साम्राज्य) के प्रयत्न से एक अ-हस्तक्षेप-कमिटी बनाई गई, अन्तर्राष्ट्रीय नियंत्रण अफसर नियुक्त किये गये, जिन्होने बन्दरगाहो तथा स्पेन की सीमाओं पर जाकर निरीक्षण-कार्य किया और स्पेन के समुद्री तट पर ऐसा प्रबन्ध किया गया जिससे कोई बाहरी मदद वहाँ भेजने से रोकी जा सके। इतनी व्यवस्था होने पर भी भूमि तथा समुद्र-मार्ग से बाहरी देशो ने स्पेन में अपनी सेनाएँ