१२ AM दक्षिण अफ्रीकाका सत्याग्रह फुरसत नही होती और हर एक इसी घुनमें गर्क दिखाई देता है कि कैसे कम-से-कम समयमे अधिक-से-अधिक पैसा कमा ले | ट्रांसवालको छोड़कर पश्चिमकी और और भी अंदर जाइए तो आरेज फ्री स्टेट अथवा आरेजियाका उपनिवेश आता है । इसकी राजधानी लमफोटीन है । यह अतिमय ज्ञात और छोटा-सा नगर है। आरेंजियांमें कोई खान-बान नही है । वहासे रेलपर कुछ घंटेकी यात्रासे ही हम केप कॉलोनीकी सरहदपर पहुच जाते है। केप कॉलोनी दक्षिण अफ्रीकाका सबसे बड़ा उपनिवेश है। उसकी राजधानी और सबसे बड़ा बंदर- ग्राह केप टाउनके नामसे प्रसिद्ध है । 'केप आव गुड होप' नामका अतरीप इसी राज्यमे है। गुड होपके मानी है शुभागा । वास्को डी गामा जब पुर्तगालसे हिंदुस्तानको खोजमे निकला तब उसने यही पहुचकर अपने जहाजका लगर डाला और यही उसे यह आणा वघी कि अव अपनी मुराद जरूर पूरी होगी । इसीसे इस स्थानका नाम 'शुभाशा अंतरीप' रखा। इन चार मुख्य ब्रिटिश उपनिवेशोंके अतिरिक्त और कई प्रदेश है जो ब्रिटिश साम्राज्यके सरक्षणमे हे और जिनमें उन लोगोकी वस्ती है जो दक्षिण अफ्रीकाके यूरोपियनोके आगमनके पहलेसे इस देशमे रहते थे । दक्षिण अफ्रीकाका मुख्य धंधा खेती ही माना जायगा । खेती के लिए यह बहुत ही अच्छा देश है। कितने ही भाग तो अतिशय उपजाऊ और सुहावने है । अनाजोमे सबसे अधिक और आसानीसे उपजनेवाली फसल मकईकी है । मकई दक्षिण अफ्रीका के हबशी वाशिदोका मुख्य आहार है । कुछ हिस्सोमे गेहू भी पद होता है। फलोंके लिए वो दक्षिण अफ्रीका प्रसिद्ध है । नेटालमे बहुत किस्मोके और बहुत वढिया केले, पपीते और अनन्नास पकते है और इतनी इफरात से कि गरीब से गरीब आदमीको भी मिल सकें। नेटाल और दूसरे
पृष्ठ:Gandhi - Dakshin Afrika Ke Satyagraha (Hindi).pdf/१९
दिखावट