१६ दक्षिण कोकाका सत्याग्रह आवाद हुए। उनकी जुदा-जुदा जातिया है, जैसे जुलू, स्वाजी, यसूटो, बेकवाना इत्यादि । इनकी भाषामे भी भेद है। ये हवशी ही दक्षिण अफ्रीका के मूलनिवासी माने जाएगे। पर दक्षिण अफ्रीका इतना लवान्वौडा देश है कि फिलहाल जितने हबशी वहा वसते है उनसे वीस-तीस गुनी वडी आबादी उसमे सुखमे समा सकती है । डर्बनसे केप टाउन रेलके रास्ते लगभग १८०० मीलका सफर है । समुद्रकी राह भी एक हजार मील कमका फासला नहीं है । इन चारों राज्योका रकवा ४,७३,००० वर्गमील है । इस विशाल भूखडमे १९१४ में हवणियोंकी आबादी करीव ५० लाख और गोरोकी करीव १३ लाखके थी 1 हवजियोमे जुलू सबसे ज्यादा कट्टावर और सुदर कहे जा सकते है। हवशियो के लिए सुदर विशेषणका व्यवहार मैंने जान-बूझकर किया है। सफेद चमडे और नुकीली नाकपर हम रूपका आरोप किया करते है । इस वहमको क्षणभरके लिए अलग रख दे तो जुलू लोगोको गढ़नेमे ब्रह्माने कोई कसर रखी है, यह नहीं जान पड़ेगा | स्त्री-पुरुष दोनो ऊंचे कदके होते हैं, छाती अपनी ऊंचाईके अनुपातसे चौड़ी होती है। सारे शरीरकी रगे सुगठित और खूब मजबूत होती | इनकी fisfour और भुजाए भी सदा माससे भरी हुई और गोलाकार दिखाई देती है । कोई स्त्री या पुरुप झुककर या कूवड निकालकर चलता हुआ शायद ही कभी दिखाई देता हो । होंठ अवश्य लंबे और मोटे होते हैं, पर सारे शरीरके आकारको देखते हुए में तो उन्हें तनिक भी asोल न कहगा । आखे गोल और तेजस्विनी होती है । नाक चपटी और बडी होती है, पर इतनी ही कि लंबे-चौडे मुह- पर फत्रे | उनके सिरके घुँघराले बाल उनकी शीशम जैसी काली और चमकीली त्वचापर खिल उठते है। आप किसी जुलूसे
पृष्ठ:Gandhi - Dakshin Afrika Ke Satyagraha (Hindi).pdf/२३
दिखावट