२४८ दक्षिण अफ्रीकाका सत्याग्नह लिखते समय मुझे दक्षिण अफ्रीका छोडे ९ वरस हो चुके है में नही जानता कि आज दक्षिण अफ्रीका उन्हें किस विशेषणसे याद करता है। जनरल स्मट्सका घरका (क्रिश्चियन) नाम जॉन है और दक्षिण अफ्रीका के लोग उन्हे स्लिम जेनी' कहकर पुकारते है । 'स्लिम का अर्थ यहाँ है 'जो सरक जाये' 'जो पकडमे न आये। हिंदीमे उससे मिलते-जुलते अर्थका धूर्त या मीठा विशेषण व्यवहार करे तो विपरीत अर्थमे चालाक शब्द काममे ला सकते है । अनेक अग्रेज मित्रोने मुझसे कहा था- जनरल स्मट्ससे होशियार रहना । यह वडा काइया है । बात कहकर पलटते उसे तनिक भी देर नही लगती। अपने शब्दोका अर्थ वही जान सकता है । अक्सर वह इस तरह बोलता है कि दोनो पक्ष उसके शब्दोका वही अर्थ कर सकते हैं जो उन्हे प्रिय होता है । फिर जब मौका आता है तब वह दोनों पक्षके अर्थको किनारे रखकर अपना तीसरा ही अर्थ दिखाता है, उसको ममलमे लाता है और उसके समर्थनमे ऐसी चतुराईभरी दलीले देता है कि दोनों पक्ष क्षणभर तो यह मानने लगते है कि भूल हम हीसे हुई होनी चाहिए । जनरल स्मट्स जो अर्थ कर रहे है वही सही अर्थ है । ऐसे ही एक विपयका वर्णन मुझे इस प्रकरणमे करना है। वह घटना जिस समय घटित हुई उसी वक्त वह विश्वासघात मानी और कही गई। आज भी भारतीय समाजकी दृष्टिसे उसको मैं विश्वासघात मानता हूँ। फिर भी इस शब्दके सामने मैंने जो प्रश्नचिह्न रखा है उसका कारण यह है कि उनका काम वास्तवमें शायद इरादेके साथ किया हुआ विश्वासघात न हो । जहा घातका इरादा न हो वहा विश्वासका मंग कैसे माना जा सकता है ३२८८९१३-१४ में मुझे जनरल स्मट्स- का जो अनुभव हुआ, उसे मैने उस वक्त कढवा नही माना था और आज जब उसपर कुछ अधिक तटस्थ दृष्टिसे
पृष्ठ:Gandhi - Dakshin Afrika Ke Satyagraha (Hindi).pdf/२५५
दिखावट