ट्रांसवाल प्रवेश-२ ३८१ मेरी गिरफ्तारी की बात बता देना। इस बीच जो पूछे उसको बताते जाओ। काफिलेको पुलिस गिरफ्तार करें तो वह गिरफ्तार हो जाये । न गिरफ्तार करे तो निर्द्धारित रीतिसे कूच जारी रखे। नायडको कोई डर तो था ही नही । उनको यह भी बता दिया कि वह पकड़ लिये जाएं तो क्या करना होगा । बोक्सरस्ट मे मि० केलनबेक तो भौजूद ही थे । में उस पुलिस अफसर के साथ गया । सवेरा हुबा । वोक्सरस्ट जानवाली ट्रेनमे बैठा । बोक्स॒रस्ट में मुझपर मुकदमा चलाया गया . सरकारी वकीलने खुद ही १४ तारीखतक मामला मुलतवी रखनेकी प्रार्थना की; क्योंकि उनके पास शहादत तैयार नही थी। मुकदमा मुलतवी हो गया। मैने जमानतपर छोडे जानेकी दरख्वास्त दी। कारण यह बताया कि मेरे साथ दो हजार मर्द, १२२ औरते और ५० वृच्चे है। मुकदमेकी तारीखतक में उनको ठिकाने पहुंचाकर लौट आ सकता हूं । सरकारी वकीलने जमानतको दरख्वास्त- का विरोध तो किया, पर मजिस्ट्रेट लाचार था। मुझपर जो आरोप था वह ऐसा नही था जिसमे अभियुक्तको जमानतपर छोडना भी मजिस्ट्रेटको मर्जीकी बात हो । मत उन्होने मुझे ५० पौडकी जमानतपर रिहा कर दिया। मेरे लिए मोटर तो मि० कैलनवेकने तैयार ही रखी थी। उसमे बैठाकर तुरत मुझको मेरे काफिलेके पास पहुंचा दिया | ट्रांसवालके अखवार दी ट्रांसवाल लीडर का प्रतिनिधि हमारे साथ आना चाहता था। उसे अपनी मोटरमे बैठा लिया । उसने इस यात्रा, मुकदमे और यात्रीदलसे मिलनेका विशद वर्णन अपने पत्रमे प्रकाशित किया। लोगोने हयंपूर्वक मेरा स्वागत किया। उनके उत्साहको सीमा नही रही । मि० कैलनवेक तुरंत बोक्सरस्ट लौट गये। उन्हे चाल्सटाउनमें ठहरे हुए और नये आनेवाले भारतीयोकी सम्हाल करनी थी ।
पृष्ठ:Gandhi - Dakshin Afrika Ke Satyagraha (Hindi).pdf/३८८
दिखावट