सभी फेव ३५३ उससे जा मिला । अब तो लोगोने और मेने भी सोचा कि शायद हम टालस्टाय फार्म पहुंच जायेंगे । पर यह खयाल सही नही था। लोग मेरी गिरफ्तारीके बादी हो गये, यह कोई छोटी-मोटी बात नही थी। मेरे पाचो साथी जेलमे ही रहे। ३ २१ : सभी कैद अब हम जोहान्सवर्गके काफी नजदीक पहुच गये थे । पाठक याद रखे कि सारा रास्ता हमने आठ दिनमे ते करनेका निश्चय किया था। अवतक हम योजित मजिलें पूरी करते आये थे, इसलिए अब पूरी चार मंजिलें बाकी रह गई थी । पर जैसे-जैसे हमारा उत्साह वढ रहा था वैसे-वैसे सरकार- की जागृति भी वढनी ही चाहिए थी । हमें अपनी मंजिलपर पहुच जाने दे और इसके बाद गिरफ्तार करे तो यह उसकी कमजोरी और अकुशलता समझी जाती । इसलिए अगर हमे गिरफ्तार करना हो तो मंजिल पूरी होनेके पहले ही गिरफ्तार करना चाहिए । सरकारने देखा कि मुझको गिरफ्तार कर लेनेपर भी काफिला न निराश हुआ, न डरा, न उसने उपद्रव किया। उपद्रव करे तो सरकारको तोप- बदूकसे काम लेनेको पूरा मौका मिल जाय । जनरल स्मट्सके लिए तो हमारी दृढ़ता और उसके साथ-साथ शांति, यही दुःखकी बात हो गई। उन्होंने तो यहां तक कह डाला - "शात मनुष्यको कोई कबतक सताये ?" मरे हुएको मारना कैसे हो ? मरेको मारनेमें कोई मजा ही नही आता । इसीसे दुश्मनको जिंदा पकड़नेमे गौरव माना जाता है। चूहा विल्लोको देखकर भागना छोड दे तो विल्लीको दूसरा
पृष्ठ:Gandhi - Dakshin Afrika Ke Satyagraha (Hindi).pdf/३९०
दिखावट