ov after अफ्रीकाका सत्याग्रह विचार कर लिया था। उसमें कोई अनीति तो है ही नही। बहिष्कारकी प्रतिज्ञा करनेका कोमको अधिकार है । में चाहता हूं कि आप भी हमें यह सलाह दें कि ऐसी प्रतिज्ञा किसी- की खातिर भी नही तोड़ी जानी चाहिए और हर हानि-जोखिम उठाकर भी उसका पालन होना चाहिए। यह तार आप लार्ड हार्डिजको दिखाइयेगा । मैं चाहता हूं कि आपकी स्थिति कठिन न हो जाय । हमने अपनी लड़ाई ईश्वरको साक्षी और उसकी सहायताका भरोसा रखकर शुरू की ! बड़ोकी और बड़े आदमियोंकी सहायता हम चाहते और मांगते हे । वह मिल जाय तो प्रसन्न होते है । पर मेरी नम्र राय है कि वह मिले या न मिले, प्रतिज्ञाका बंधन कदापि न टूटना चाहिए | उसके पालनमें आपका समर्थन और आशीर्वाद चाहता हूं।" यह तार गोखलेको मिला । इसका असर उनके स्वास्थ्य- पर तो हुआ; पर उनकी सहायतापर नहीं हुआ या हुआ तो यही कि उसका जोर और बढ़ गया। लार्ड हार्डिजको उन्होने तार भेजा; पर हमारा त्याग नही किया । उलटे हमारी दृष्टिका बचाव किया। कार्ड हार्डिज भी दृढ़ रहे । में एंडजको साथ लेकर प्रिटोरिया गया । इसी वक्त यूनियन रेलवेमें गोरे कर्मचारियोकी जवर्दस्त हडताल हुई । इस हडतालसे सरकारकी स्थिति नाजुक हो गई । मुझसे कहलाया गया कि हिंदुस्तानियोकी कूच बोल दो । मैने जाहिर किया कि मुझसे हड़तालियोकी इस रीति से मदद नहीं होने की । हमारा उद्देश्य सरकारको हैरान करना नही है। हमारी लड़ाई जदी और दूसरे तरीकेको है । हमें कूच करना ही होगा तो भी हम जब रेलवेकी गड़बड़ गांत हो जायगी तव करेंगे । इस निश्चयका गहरा असर हुआ। रायटरने उसका तार विलायत भेजा । लाई अम्पटहलने वहाँसे
पृष्ठ:Gandhi - Dakshin Afrika Ke Satyagraha (Hindi).pdf/४११
दिखावट