Rok after unterer सत्याग्रह ऐसी मलमनसीके अनेक दृष्टातोंका अदृश्य प्रभाव धारों ओर पडता हुआ में देख सकता था और उससे भारतीयों की प्रतिष्ठा बढती और समझोते के लिए हवा अनुकूल होती जा रही थी ।
- २४ :
प्राथमिक समझौता इस प्रकार समझौते के लिए वातावरण अनुकूल होता जा रहा था। में और मि० एंड्रज जब प्रिटोरिया पहुंचे उसी वक्त सर वेजामिन राबर्टसन, जिन्हें लाई हार्डिजने स्पेशल स्टीमर- में भेजा था, पहुंचनेवाले थे। पर हमें तो जनरल स्मट्सने जो दिन नियत किया था उसी दिन पहुंचना था। इससे सर वैजामिनकी राह देखे बिना ही हम रवाना हो गये थे । राह देखनेका कारण भी नही था । लडाईंका अंतिम परिणाम तो हमारी शक्तिके अनुसार ही होनेवाला था । हम दोनों प्रिटोरिया पहुंचे पर जनरल स्मट्ससे मुझे अकेले ही मिलना था। वह रेलवेके गोरे कर्मचारियोंकी हडतालमे उलझ रहे थे । यह हडताल ऐसी भयानक थी कि यूनियन सरकारने फौजी कानून जारी किया था। इन कर्मचारियोंका उद्देश्य मजदूरी बढवाना मात्र नहीं था; बल्कि राज्यकी लगाम अपने हाथमे कर लेना था । मेरी पहली मुलाकात बहुत ही छोटी हुई । पर मैने देखा कि जनरल स्मट्सकी जो स्थिति पहले यानी कूच शुरू कर देनेके समय थी वह आज नही थी। पाठकोंको याद होगा कि उस वक्त उन्होंने मुझसे बात करने से भी इन्कार कर दिया था । सत्या- ग्रहकी धमकी तो जैसे उस वक्त थी वैसे ही आज थी । फिर