होनेका 'दावा नहीं कर सकते । मैंने झुन भाभीसे पूछा कि आपकी नजरमें कोभी जैसा सिक्ख है ? तो वे भेक भी जैसा सिक्ख नहीं बता सके । तव मैंने नरमीसे कहा कि मै जैसा सिक्स होनेका दावा करता हूँ। में ग्रन्थसाइतके मानोंमें सच्चे सिक्खका जीवन वितानेकी कोशिश कर रहा हूँ । मेक समय था, जब ननकाना साहबमें मुझे सिक्खोंका सच्चा दोस्त कहा गया था। गुरु नानक मुसलमान और हिन्दूमें कोनी भेद नहीं मानते थे । झुनके लिये सारी दुनिया मेक थी। मेरा सनातन हिन्दू धर्म जैसा ही है। सच्चा हिन्दू होनेके नाते मैं सच्चा मुसलमान होनेका भी दावा करता हूँ। मैं हमेशा मुसलमानोंकी महान प्रार्थना गाता हूँ, जिनमें कहा गया है कि ख़ुदा भेक है और वह दिन-रात सारी दुनियाकी हिफाजत करता है । गाधीजीने सब शरणार्थियोसे कहा कि आप सचाभी और निडरता से रहें और साथ ही किसीसे गैर या नफरत न करें। आप गुस्से में बिना सोचे-समझे नादानी भरे काम करके महेंगे दामों मिली आजादीके सुनहले सेबको फेंक न दें । १२-९-१४७ सरहदी सुवेको बबर आज शामकी प्रार्थना सभा में अपना भाषण शुरू करते हुये गाधीजीने कहा, सरहवी सूखेसे जो चिन्ता पैदा करनेवाली खबरें मिल रही हैं, अनसे मुझे बहुत दुःख होता है। मै झुस सूनेको अच्छी तरह जानता हूँ । इफ्तों मैंने शुख सूचेका दौरा किया है और में खान भाभियोंके घरमें पूरी सलामतीसे रहा हूँ । भिनलिये मुझे सरहदी सूवेके भूतपूर्व मंत्री श्री गिरधारीलाल पुरीका तार पढ़कर वेदद दुस हुआ, जिसमें लिखा है कि अन्हें और सुनकी पत्नीको ( दोनों अच्छे कार्यकर्ता हैं) जल्दी से जल्दी किसी सुरक्षित जगह हटा दिया जाय । ५७
पृष्ठ:Gandhi - Delhi Diary (Hindi).pdf/३६
दिखावट