सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:The Meaning of Relativity - Albert Einstein (1922).djvu/४०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
28
आपेक्षिकता का अर्थ

एवं समान विनियमन के साथ निर्देश तंत्र और की विराम अवस्था में किसी भी तरह वितरित की जा सकती है तथा निर्देश तंत्र की गति की अवस्था से उनके संकेतन स्वतंत्र होंगे; उस स्थिति में घटना का समय इसके निकटतम अन्य निर्देश तंत्र की घड़ी के समान होगा।

2. लम्बाई निरपेक्ष है; यदि निर्देश तंत्र में विराम अवस्था में लम्बाई है तो के सापेक्ष गतिशील अन्य निर्देश तंत्र में भी यह लम्बाई समान है।

यदि और की अक्ष एक दूसरे के समान्तर हैं, तब इन दो अवधारणाओं के आधार पर सरल गणना से प्राप्त रूपान्तरण समीकरण इस तरह प्राप्त होते हैं

(21)

इस रूपान्तरण को "गैलिलियो रूपान्तरण" (Galilean Transformation) के नाम से जाना जाता है। इसका समय के साथ दो बार अवकलन करने पर

इसके बाद यह इसका अनुसरण करता है कि दो समक्षणिक घटनायें,

इन दोनों बिन्दुओं के मध्य दूरी की निश्चरता वर्ग करके जोड़ने से प्राप्त होती है। इससे न्यूटन के गति के समीकरणों का गैलिलियो रूपान्तरण (21) के सापेक्ष सहपरिवर्ती आसानी से पता चलता है। अतः यह इसके अनुसार चिरसम्मत यांत्रिकी विशिष्ट आपेक्षिकता के सिद्धान्त अनुरूप होती है यदि पैमाने और घड़ी दोनों परिकल्पनायें मानी जाती हैं।

लेकिन गैलिलियो रूपान्तरण उपर आपेक्षिकता के ये रूपान्तरण स्थापित नहीं होते हैं जब उन्हें विद्युत्-चुम्बकीय परिघटनाओं पर लागू किया जाता है।