भ्रमरगीत-सार/११-उद्धव मन अभिलाष बढ़ायो

विकिस्रोत से
भ्रमरगीत-सार  (1926) 
द्वारा रामचंद्र शुक्ल

[ ९० ]

राग कल्याण
उद्धव मन अभिलाष बढ़ायो।

जदुपति जोग जानि जिय साँचो नयन अकास चढ़ायो॥
नारिन पै मोको पठवत हौ कहत लिखावन जोग।
मनहीं मन अब करत प्रसंसा है मिथ्या सुख-भोग॥
आयसु मानि लियो सिर ऊपर प्रभु-आज्ञा परमान।
सूरदास प्रभु पठवत गोकुल मैं क्यों कहौं कि आन॥११॥