भ्रमरगीत-सार/३४०-मनौ दोउ एकहि मते भए

विकिस्रोत से

[ २०९ ]

मनौ दोउ एकहि मते भए।
ऊधो अरु अक्रूर बधिक दोउ ब्रज आखेट ठए[१]
बचन-पास बाँधे माधव-मृग, उनरत[२] घालि लए।
इनहीं हती मृगी-गोपीजन सायक-ज्ञान हए॥
बिरह-ताप को दवा देखियत चहुं दिसि लाय दए।
अब धौं कहा कियो चाहत हैं, सोचत नाहिंन ए॥
परमारथी ज्ञान[३] उपदेसत बिरहिन प्रेम-रए[४]
कैसे जियहि स्याम बिनु सूर चुम्बक मेघ गए॥३४०॥

  1. ठए=ठाना।
  2. उनरत=उछलते हुए।
  3. परमारथी ज्ञान=पारमार्थिक ज्ञान, ब्रह्मज्ञान।
  4. रए=रंगे।