विकिस्रोत:निर्वाचित पाठ

विकिस्रोत से
निर्वाचित पाठ

यह पृष्ठ मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित निर्वाचित पाठ से संबंधित नीतियाँ एवं सूचनाओं को परिभाषित करता है। अभी निर्वाचित पाठ हर महीने बदलते हैं।

निर्वाचित पाठ क्या है?

निर्वाचित पाठ विकिस्रोत पर उपलब्ध अधिकतम गुणवत्ता वाली पुस्तकों में से एक है। ये मुखपृष्ठ पर प्रमुखता से प्रदर्शित होते हैं तथा पाठकों को अवकाश में पढ़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। चूंकि ये पूर्ण शोधित माने जाते हैं इसलिए इनकी पूर्णता बनाए रखने के लिए इन्हें सुरक्षित रखा जाता है।

निर्वाचित पुस्तकें

निर्वाचित पाठ संपादन
तिथि पाठ
टिप्पणियाँ

मानदंड

निर्वाचित पाठ के लिए उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किए जाने से पूर्व, पाठ को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना चाहिए-

  1. स्वरूप नीति: इसमें विकिस्रोत स्वरूप नीति की सभी लागू होने योग्य बातें (वैकल्पिक सहित) शामिल होनी चाहिए।
  2. शोधन: यह सुनिश्चित करने के लिए कि कार्य मूल पाठ के स्वरूप से ठीक से मेल खाता है, उसे विविध संपादकों द्वारा पूर्णतः शोधित किया जाना चाहिए।
  3. स्रोत: आदर्श स्थिति में पुस्तक स्कैन दस्तावेज से विकिस्रोत की अगल-बगल शोधन प्रणाली से स्रोतित हो। दूसरी स्थिति में उसमें कोई बाह्य स्रोत जरूर हो जो शीर्ष साँचे में शीर्ष या तल पर अथवा वार्ता पृष्ठ पर हो और बेहतर है कि वह ऑनलाइन हो। कुछ दुर्लभ कृतियों के लिए, जिनका कि उपयुक्त ऑन लाइन स्रोत पाना संभव नहीं है, इस नियम में छूट दी जा सकती है।

प्रक्रिया

  1. प्रस्ताव: उपर्युक्त मानदंडों के अनुसार प्रति माह एक बार आम सहमति के द्वारा निर्वाचित पाठ का चयन किया जाता है। निर्वाचित पाठ बनाने के लिए किसी पुस्तक का नामांकन निर्वाचित पाठ उम्मीदवार पर कारण बताते हुए किया जाता है। मानदंड पूरा न करने वाले प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिए जाएंगे।
  2. चयन: प्रत्येक प्रस्ताव पर स्थापित सदस्य मत दे सकता है। सर्वाधिक समर्थन के साथ प्रस्ताव का चयन किया जाएगा। असफल रहने वाले प्रस्तावों में ७०% से अधिक समर्थन पाने वाले प्रस्ताव अगले महीनों के लिए बने रह सकते हैं, अन्यथा उन्हें पुरालेखित कर दिया जाएगा। पुरालेखित लेख बाद में दुबारा प्रस्तावित किए जा सकते हैं। यदि दस से अधिक लेख प्रस्तावित हों तो दस के अतिरिक्त अन्य अपेक्षाकृत कम समर्थन वाले प्रस्ताव पुरालेखित कर दिए जाएंगे। प्रस्तावों में से सर्वाधिक मतदान वाले लेखों में से सर्वाधिक समर्थन मत प्रतिशत हासिल करने वाले लेख निर्वाचित लेख घोषित होंगे।
  3. कार्यान्वयन: पुस्तक निर्वाचित होने के बाद उसके मुखपृष्ठ पर {{निर्वाचित}} का साँचा लगा दें। पुस्तक के मुखपृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर निर्वाचन तिथि के साथ {{निर्वाचित वार्ता}} का भी साँचा लगा दें। इसके साथ ही विकिडाटा पर भी संबंधित डाटा आइटम पर भी निर्वाचित स्तर निर्देशित कर दें। जिस माह में लेख निर्वाचित होने वाला हो उसके मासिक साँचे में पहले ही विवरण, उद्धरण तथा प्रासंगिक चित्र आदि को जोड़ देना चाहिए।
  4. सुरक्षा: निर्वाचित पाठ की संपूर्णता को सुरक्षित रखने के लिए उसके सुरक्षा स्तर को प्रबंधक स्तर पर कर देना चाहिए। हालांकि चर्चा के दौरान इसे सुरक्षित नहीं करना चाहिए जिससे कि इसमें आवश्यक सुधार किया जा सके।

इन्हें भी देखें