विकिस्रोत:सामुदायिक बैठक/फरवरी २०२५
विकिस्रोत:सामुदायिक बैठक/फरवरी २०२५ हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन तथा गूगल के सहयोग से आयोजित स्थानीय सामुदायिक बैठक है जिसका आयोजन २३ फरवरी २०२५ को कल्याणी, पश्चिम बंगाल, भारत में होने जा रहा है। इसमें विकिस्रोत एवं अन्य परियोजनाओं के सदस्य शामिल होकर मोक्त स्रोत परियोजना को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार मंथन करेंगें।
पृष्ठभूमि
[सम्पादित करें]13 मार्च 2023 को गूगल के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप विकिमिया फाउं़डेशन तथा गूगल इंडिया के बीच सहभागिता पर सहमति बनी थी। पिछले एक वर्ष में इस सहमति के आधार पर हिंदी विकिपीडिया तथा विकिस्रोत पर हर तीसरे माह ऑन लाइन संपादनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सामग्री बढ़ाने के साथ-साथ संपादन करने वाले सदस्यों की संख्या तथा विकि परियोजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह बैठक पिछले एक वर्ष के प्रयासों की समीक्षा करने तथा सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देस्य से आयोजित किया जा रहा है।
स्थान
[सम्पादित करें]कल्याणी, पश्चिम बंगाल, भारत
उद्देश्य
[सम्पादित करें]- विकिमीडियन्स को परिचय का अवसर उपलब्ध कराकर पारस्परिक सहयोग को बढ़ाना।
- समुदाय की समस्याओं की पहचान करना तथा उसके समाधान के मार्ग पर विचार करना।
- विकिस्रोत एवं अन्य परियोजनाओं के विकास के नए प्रस्तावों पर विचार करना।
- गूगल तथा हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करना।
प्रतिभागिता नियमावली
[सम्पादित करें]- इसमें कल्याणी तथा उसके एक सौ किलोमीटर दायरे के २० सदस्य शामिल हो सकते हैं। उन सदस्यों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने पिछले एक वर्ष में हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा गूगल के सहयोग से आयोजित सामग्री संवर्द्धन तथा गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सवों में आयोजक या निर्णायक के रूप में भाग लिया है या पुरस्कार प्राप्त किया है। अगली वरीयता इनमें या अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सदस्यों को दी जाएगी। अंतिम वरियता उन सदस्यों को दी जाएगी जिन्होंने कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं की है किंतु हिंदी विकिस्रोत एवं अन्य परियोजनाओं के विकास में जिनकी भूमिका पिछले एक वर्ष में महत्वपूर्ण रही है।
- संपादनोत्सव के आयोजक एवं निर्णायक मंडल के दिल्ली के बाहर के सदस्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
- सभी प्रतिभागियों को यात्रा एवं अन्य व्यय के लिए अधिकतम ₹5,00/ प्रदान किया जाएगा।
- पश्चिम बंगाल के बाहर के प्रतिभागियों को रेल या हवाई यात्रा का टिकट प्रदान किया जाएगा।
- आयोजकों की पूर्व अनुमति के बिना प्रतिभागियों द्वारा किये गये किसी भी तरह के व्यय का भुगतान नहीं किया जाएगा।
- इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी सूचना प्रपत्र 20 फरवरी 2025 तक जरूर भरें।
- इस नियमावली के आधार पर प्रतिभागियों का चयन हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप एवं आयोजकों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों का निर्णय अंतिम तथा बाध्यकारी होगा।
प्रतिभागी सूची
[सम्पादित करें]आयोजक
[सम्पादित करें]- अनिरुद्ध कुमार - संपर्क सूत्र, हिंदी विकिपीडिया
- संजीव कुमार - संपर्क सूत्र, हिंदी विकिपीडिया
- अजीत कुमार तिवारी - प्रबंधक, हिंदी विकिस्रोत
कार्यक्रम रूपरेखा
[सम्पादित करें]| समय | गतिविधि |
|---|---|
| 10:00-11:00 | आगमन, चाय-नाश्ता |
| 11:00-12:00 | हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा आयोजित संपादनोत्सवों एवं कार्यशालाओं की उपलब्धियाँ तथा भावी रूपरेखा — अनिरुद्ध कुमार |
| 12:00-13:00 | विकिस्रोत एवं अन्य विकि परियोजनाओं की समस्याओं पर सामुदायिक विचार मंथन |
| 13:00-14:00 | भोजनावकाश एवं पारस्परिक संवाद |
| 14:00-15:00 | सामूहिक समस्या समाधान एवं संपादन |
| 15:00-15:30 | प्रतिभागी एवं आयोजक छायांकन |