सामग्री पर जाएँ

विकिस्रोत:चौपाल

विषय जोड़ें
विकिस्रोत से
(विकिस्रोत:Scriptorium से अनुप्रेषित)
विकिस्रोत चौपाल पर आपका स्वागत है !

विकिस्रोत एक मुक्त ऑनलाइन पुस्तकालय है; यह स्वैच्छिक योगदानकर्ताओं का एक समुदाय भी है। यहाँ मुद्राधिकार मुक्त पुस्तकों का शुद्धतम पाठ स्रोत सहित उपलब्ध कराया जाता है जो विभिन्न प्रारूपों में उपयोग करने तथा वितरित करने के लिए मुक्त होते हैं। इस कार्य में आप भी सहभागी बन सकते हैं।
इस पृष्ठ का उपयोग कैसे करें ?
  • यहाँ विकिस्रोत से संबंधित उन विषयों पर लिखा जा सकता है जिन्हें सभी सदस्यों के ध्यान में लाने की आवश्यकता हो। जैसे, आम सूचनायें और सुझाव; चर्चायें एवं प्रस्ताव जिनके लिए अन्यत्र कोई पृष्ठ निर्धारित नहीं; तथा अन्य चर्चाओं की सूचनायें जिनमें सभी इच्छुक सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित हो।
  • किसी एक पृष्ठ विशेष (लेख, साँचा, श्रेणी इत्यादि) में सुधार/बदलाव हेतु उसके वार्ता पन्ने पर और किसी सदस्य विशेष से उसके संपादनों अथवा व्यवहार के बारे में चर्चा करने के लिए उसके सदस्यवार्ता पन्ने पर चर्चा करें।
  • ऊपर बताये पन्नों पर किसीसहमति तक न पहुँचने की दशा में यहाँ सूचना देकर अन्य सदस्यों को चर्चा में भाग लेने हेतु आमंत्रित करें; यदि यह भी विफल रहता है तब यहाँ लिखें या प्रबंधकों को सूचित करें। प्रबंधकीय कार्यों हेतु विकिस्रोत के प्रबंधकों को सूचित करने केलिए प्रबंधक सूचनापृष्ठ का प्रयोग करें।

नई चर्चा / नया अनुभाग आरंभ करें

लेख संख्या:५,९९४

इस लेख या अनुभाग का अंतिम संपादन अनिरुद्ध कुमार (योगदानलॉग) द्वारा किया गया था।


सामुदायिक बैठक २१ जनवरी २०२६

[सम्पादित करें]
दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकिस्रोत संपादक एवं प्रबंधकों के लिए २१ जनवरी २०२६ को विकिस्रोत:सामुदायिक बैठक/जनवरी २०२६ का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंधकों एवं दिल्ली के नए प्रतिभागियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। दिल्ली के कोई पुराने विकिस्रोत संपादक इसमें शामिल होना चाहते हैं तो प्रबंधकों से संपर्क कर सकते हैं। यह नए सदस्यों की प्रशिक्षण तथा प्रबंधक स्तर पर रणनीति विमर्श के लिए आयोजित बैठक है। इसमें आवास एवं यात्रा व्यय की व्यवस्था नहीं है। केवल प्रतिभागियों के भोजन एवं नाश्ते का प्रबंध होगा। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०५:११, २१ जनवरी २०२६ (UTC)उत्तर दें

मातृभाषा संपादनोत्सव में भाग लें

[सम्पादित करें]

हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर दो संपादनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

  1. विकिपीडिया:अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव 2026- 15 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक हिंदी विकिपीडिया पर आयोजित ऑनलाइन संपादनोत्सव।
  2. विकिस्रोत:अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव 2026- 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक हिंदी विकिस्रोत पर आयोजित ऑनलाइन संपादनोत्सव।
इनमें भाग लेकर मुक्त हिंदी ई-सामग्री के विकास के अभियान में सहायक होने के लिए आपका स्वागत है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०५:०६, १४ फ़रवरी २०२६ (UTC)उत्तर दें

मार्च गतिविधि अपडेट

[सम्पादित करें]
हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा मार्च 2026 में हुई गतिविधियाँ:
हिंदी विकिपीडिया के अनुभवी सदस्यों द्वारा किसी भी स्थानीय या रास्ट्रीय स्तर के आयोजन प्रस्तावों का हम स्वागत करते हैं तथा सहयोग का भरोसा दिलाते हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 23:49, 20 मार्च 2026 (UTC)