पृष्ठ:Antarrashtriya Gyankosh.pdf/८२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
७६
कार्ल हाउशोफर
 


करना है। एक साल बाद, ६ नवम्बर १९३७ को, इटली भी इसमें शामिल होगया। इस समझौते मे यह स्वीकार किया गया है कि—

"हस्ताक्षरकर्त्ता यह उत्तरदायित्व स्वीकार करते हैं कि वे एक दूसरे को साम्यवादी अन्तर्राष्ट्रीय काररवाइयो से सूचित करते रहेंगे, रक्षात्मक कारवाई के संबंध में वे एक दूसरे से परामर्श लेंगे और परस्पर सहयोग से काम करेंगे। दूसरे देशो को भी इस समझौते में शामिल होजाना चाहिये। यह समझौता नवम्बर १९४१ को समाप्त हो जायगा। परन्तु हस्ताक्षर करनेवाले, इस अवधि की समाप्ति से पूर्व, भविष्य में सहयोग से काम करने के लिए, समझौता कर सकेंगे।" दिसम्बर १९३८ मे मञ्चूको ने इस समझौते को स्वीकार कर लिया। फर्वरी १९३९ में हंगरी इसमें शामिल होगया और अप्रैल १९३९ में स्पेन भी इस समझौते मे आ मिला।


कामेसंस—इस देश का क्षेत्रफल १,६६,००० वर्गमील तथा जन-मख्या ३०,००,००० है। पश्चिमी अफ्रीका में यह पहले जर्मन उपनिवेश था। आजकल राष्ट्र-संघ के शासनादेश के अधीन, ब्रिटेन और फ्रांस के नियंत्रण मे, है। एक-पाँचवे भाग पर ब्रिटेन का नियंत्रण है और शेष पर फ्रांस का।


कार्ल हाउशोफर—कार्ल हाउशोफर


तथा उसका पुत्र एलब्रेट हाउशोफर हिटलर के परामर्शदाता हैं। इनका मुख्य कार्य हिटलर के लिए मानचित्र तैयार करना है। आज हम चारो ओर 'और जगह लो' की गूंजे सुन रहे है, वह इन्हीके मस्तिष्क की उपज है। वास्तव में यह नीति जापान का आविष्कार है। सन् १९०२ मे कार्ल हाउशोफर ने जापान की यात्रा की और वहाँ के फौजी ढंग का अच्छा अध्ययन किया। यहीं से उसने 'और जगह लो' का सिद्धान्त सीखा। सन् १९२३ मे, जब हिटलर म्युनिक के बन्दीगृह मे था, तब कार्ल हाउशोफर की