सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:न्याय.pdf/२२२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

यही एक काम मैं कर सकती थी। परन्तु किसी हफ़्ते में सात आठ रुपए से ज्यादा न कमा सकी। अपना सूत होता था और दिन भर काम करना पड़ता था। रात को बारह बजे के पहिले कभी नहीं सोती थी। नौ महीने तक मैं यह करती रही।

[क्रोध से]

लेकिन मैं इस तरह काम नहीं कर सकती थी। मर जाना अच्छा है।

कोकसन

चुप रहो, ऐसी बातें मत करो।

रुथ

बच्चों को भी भूखों मरना पड़ता था। इतने आराम से रहने के बाद मैं उनकी तरफ से बे परवाह हो गई। मैं बहुत थक जाती थी।

[चुप हो जाती है]

२१९