अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/अधिनायक-तत्र

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ १८ ] अधिनायक-तत्र--शासित जनता की सम्मति या आकाक्षा के बिना या उसके विरुद्ध किसी एक व्यक्ति या व्यक्ति-समूह का शासन। प्राचीन रोमन प्रजातत्र के समय भी यह प्रणाली प्रचलित थी। जब राज्य या राष्ट्र पर कोई संकट आता था तब धारा-सभा द्वारा एक व्यक्ति को ७ वर्ष के लिए अधिनायक नियुक्त कर दिया जाता था। इस अवधि मे उसे सर्वाधिकार प्रात होते थे। जब संकट-काल समाप्त हो जाता था, तब वह अपना पद त्याग देता था और फिर विधान के अनुसार शासन-प्रबध होने लगता था। आधुनिक समय मे यूरोप तथा एशिया के अनेक राज्यो मे अधिनायक-तत्र स्थापित है। जर्मनी, इटली, स्पेन, सिद्धांततः नही तो कार्यत: जापान मे सैनिक अधिनायकतत्र प्रचलित है। सोवियट रूस का अधिनायक जनता द्वारा जनता के लिये है।