अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/इनूनू, इस्मत

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ५६ ]

इनूनू, इस्मत-–इनूनू तुर्की-प्रजातंत्र के राष्ट्रपति हैं। सन् १८८४ में इनका जन्म हुआ। सन् १९०३ में सेना के अफसर होगये। सन् १९१४-१८ के विश्वयुद्ध में भाग लिया। सन् १९१९ में कमालवादी बन गये और राष्ट्रीय-सेना के प्रमुख संघटन-कर्ता होगये। यूनानियो को इनूनू ने अनातूलिया में परास्त

किया। सन् १९२२-२३ में वैदेशिक-मत्री बनाये गये। सन् १९२३ से ३७ तक कमाल अतातुर्क के दाहिने हाथ, तुर्की के प्रधान मंत्री, रहे। जब सन् १९३४ में तुर्कों ने अपने असली नाम के साथ भेदसूचक कुलोपाधि लगाना तर्क किया, तब इस्मत ने पाशा छोड़कर इनूनू को अपनाया। इनूनू नगरकी विजयस्मृति में ही यह उपनाम उन्होंने पसंद किया। सितम्बर १९३७ में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। जब सन् १९३८ में तुर्की के राष्ट्रपति कमाल अता तुर्क की मृत्यु
[ ५७ ]
हो गई, तब सव सम्मति से इस्मत इनूनू को, ११ नवम्बर १९३८ को, राष्ट्रपति चुना गया। तुर्की के एकमात्र राजनीतिक-दल--प्रजातत्रवादी जन-दल--के आप अध्यक्ष और नेता हैं। ब्रिटेन के साथ तुर्की का मित्रता का संबंध है। तुर्की अभी तक वर्त्तमान युध्द में तटस्थ है, परन्तु उसकी ब्रिटेन तथा रूस से भी मित्रता है।