अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/एंग्लो-सैक्सन

विकिस्रोत से

[ ६६ ] एंग्लो-सैक्सन-–ईसा के बाद, पॉचवी शताब्दी मे, उत्तरी जर्मनी और जटलैण्ड से इंगलैण्ड को जो ट्यू-टैनिक ऐगल्स तथा सैक्सन गये, वे ही ऐग्लोसैक्सन कहलाये। यह तो इनका ऐतिहासिक स्वरूप है। परन्तु आज के युग में इन शब्दो का प्रयोग अँगरेजी-भाषा-भाषियो के लिए होता है। इन शब्दो से जाति का भी बोध नही होता। आज की अँगरेज़ जाति ऐग्लोसैक्सन, कैल्टिक तथा दूसरी नस्लो के सम्मिश्रण से बनी है। अमरीकन जनता में केवल ३५ फीसदी ही अँगरेजी नस्ल के हैं।