अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/एकान्तता
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
←एकाधिपत्य | अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश (1943) द्वारा |
एटली, मेजर क्लेमेट रिचार्ड→ |
[ ६४ ] एकान्तता--सयुक्त राज्य अमरीका का एक राजनीतिक सिद्धान्त है। जिसके अनुसार यूरोपीय मामलों से पृथक् रहना ही अमरीका के लिए श्रेयस्कर माना जाता है। एकान्तता के नेता सीनेटर वोरा का जनवरी १९४० में देहान्त हो गया। आजकल इस मत के नेताओं में सीनेटर वेडेनबर्ग और जॉन्सन प्रमुख हैं। वर्तमान युद्ध से पूर्व ब्रिटेन में भी इस मत का प्रचार था। इसके अनुयायी या समर्थक यूरोपीय महाद्वीप के मामलो में हस्तक्षेप के विरुद्ध थे।