अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/कांग्रेस-कार्य-समिति

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ७७ ] कांग्रेस-कार्य-समिति—यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सर्व्वोच्च नियन्त्रण-कारिणी समिति है। इसकी नियुक्ति कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा की जाती है। नियुक्ति करते समय महात्मा गान्धी से परामर्श लेना आवश्यक है। उन्ही के परामर्श से इसकी नियुक्ति होती है। इसकी विशेषता यह है कि इसमे, त्रिपुरा कांग्रेस के बाद से, गान्धीवादी नेता ही नियुक्त किये जाते
[ ७८ ]
हैं। हरीपुरा तथा फैजपुर अधिवेशनों के समय बनाई गई समितियो में समाजवादी नेता श्री जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेन्द्रदेव तथा श्री अच्युत पटवर्धन भी संयुक्त किये गये थे। परन्तु त्रिपुरी के संधर्ष के बाद कार्य समिति में सब गान्धीवादी या गान्धीजी के भक्तों को ही लिया जाता है। रामगढ-कांग्रेस(१९४०) के समय की बनी कार्य-समिति में, जो अब तक है, निम्नलिखित सदस्य हैं--

(१)मौलाना अबुल कलाम आज़द, (अध्यक्ष), (२)सरदार वल्लभभाई पटेल, (३)प० जवाहरलाल नेहरू, (४)डा० राजेन्द्रप्रसाद, (५)आचार्य कृपालानी, (६)श्रीमती सरोजिनी नायडु, (७)सेठ जमनालाल बजाज, (जनवरी १९४२ में जिनके स्वर्गवासी होजाने से, उनके स्थान पर, श्री जयरामदास दौलतराम को नियुक्त किया गया है), (८)श्री राजगोपालाचर्य ('पाकिस्तान'-प्रश्न पर कांग्रेस से मतभेद होजाने के कारण आपने, जुलाई १९४२ में, अपने स्थान से त्यागपत्र दे दिया।), (९)श्री भूलाभाई देसाई, (१०)ख़ान अब्दुल गफ़्फारखॉ, (जिनहोने रचनात्मक कार्य करने के लिये त्यागपत्र दे दिया है।) (११)श्री शंकरराव देव, (१२)डा० प्रफुल्लचन्द्र घोप, (१३)श्री आसफअली, (१४)डा० सैयद महमूद। (१५)प० गोविन्दवल्लभ पन्त। (१६)डा० पट्टाभि सीतारामय्या।