अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/कार्ल हाउशोफर

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ८२ ]

कार्ल हाउशोफर—कार्ल हाउशोफर

तथा उसका पुत्र एलब्रेट हाउशोफर हिटलर के परामर्शदाता हैं। इनका मुख्य कार्य हिटलर के लिए मानचित्र तैयार करना है। आज हम चारो ओर 'और जगह लो' की गूंजे सुन रहे है, वह इन्हीके मस्तिष्क की उपज है। वास्तव में यह नीति जापान का आविष्कार है। सन् १९०२ मे कार्ल हाउशोफर ने जापान की यात्रा की और वहाँ के फौजी ढंग का अच्छा अध्ययन किया। यहीं से उसने 'और जगह लो' का सिद्धान्त सीखा। सन् १९२३ मे, जब हिटलर म्युनिक के बन्दीगृह मे था, तब कार्ल हाउशोफर की
[ ८३ ]यहूदी स्त्री उसे पुस्तके तथा फल भेट करने जाती थी। उसने सदैव हिटलर की सहायता की। हिटलर के आत्मचरित 'मेरा संघर्ष' के लिखने मे भी उसने सहायता दी।