अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/कैरोल द्वितीय

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ९१ ] कैरोल द्वितीय--रूमानिय के राजा हैं। जन्म १६ अक्टूबर १८९३ को हुआ। सन् १९२५ मे, युवराज की स्थिति मे ही, राजनीतिक कारणो से उन्हें पद्च्युत होना पड़ा। वह फ्रांस मे एक यहूदी महिला के साथ रहने लगे। युवरानी हैलेन ने उन्हे तलाक़ दे दी। १९२७ मे राजा फ़र्डिनेन्ड की मृत्यु के बाद उनका राजकुमार माइकेल गद्दी पर बैठा। प्रधान-मंत्री मैन्यू के निमंत्रण पर वह सन् १९३० मे रूमानिया वापस लौटे। रूमानिया के राजा घोषित कर दिये गये। सन् १९३८ में उन्होने लौह-रक्षको (Iron Guards) का दमन किया। रक्षक नाज़ी पक्ष के थे। परन्तु मार्च १९४० मे लौह-रक्षको को पूनः राज्याश्रय दिया ग्या। रूमानिय तटस्थ रहना चाहता था, परन्तु हिटलर के सामने वह विवश रहा।