अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/जार्ज षष्ठम्

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ १३० ]

जार्ज षष्ठम्--जार्ज पंचम् के द्वितीय राजकुमार ग्रेटब्रिटेन के राजा। १४ दिसम्बर, १८९५ ई०। नौ-सेना में भर्ती होकर जटलैण्ड के युद्ध में
[ १३१ ]भाग लिया। २६ अप्रैल १९२३ को

ऐलिज़ाबैथ के साथ विवाह किया। ज्येष्ठ भ्राता राजा एडवर्ड अष्टम् के राज-सिहासन-त्याग पर, १० दिसम्बर १९३६ को, राज-सिहासन पर बैठे। १२ मई १९३७ को वैस्टमिन्स्टर ऐबी मे राज्याभिषेक समारोह मनाया गया। युद्धकाल मे लन्दन पर बराबर होनेवाले हवाई हमलो मे, सन् १९४० मे, राजभवन बकिङ्घम पैलेस पर जर्मनी के यानो ने बम-वर्षा की। एक बार तो राजा-रानी एक घातक बम से बाल-बाल बचे। राजा और रानी के दो पुत्रियाँ हैं।