अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/तटावरोध

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ १४६ ]

तटावरोधसमुद्र द्वारा शत्रु के जहाजों तथा रसद के भेजे जाने में बाधा डालना। तटावरोध शत्रु-राज्य के तट पर ही किया जा सकता है, तटस्थ देशों के समुद्र-तट पर नही। अतः शत्रु तटस्थ राष्ट्रों से माल मँगवा सकता है। यहीं कारण है कि इस युद्ध में तटावरोध की घोषणा नहीं की गई है। परन्तु अन्तर्राष्ट्रीय विधान के अनुसार विग्रही राज्य को यह अधिकार है कि वह उस रसद को रोक सकता है जो शत्रु-देश को पहुँचाई जा रही हो, फिर चाहे जहाज तटस्थ देशो के बन्दरगाहों में होकर ही क्यों न जाय।