अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/तृतीय राइख

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ १५२ ]

तृतीय राइखजर्मनी का वर्तमान नात्सी शासन-काल तृतीय राइख या साम्राज्य कहलाता है। मध्ययुगीन जर्मन-साम्राज्य प्रथम साम्राज्य था। सन् १८७१ से १९१८ तक द्वितीय राइख रहा। इसके बाद हिटलर के उदय, सन् १९३३ से, वर्तमान शासन तृतीय राइख है। १९१९ से १९३३ के बीच का जर्मन-प्रजातन्त्र मध्यवर्ती साम्राज्य कहा जाता है।