पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/९०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
७७
मुख्य घंघे मछलियां

५७ मुख्य अन्धे मछलियों . आखटस्क ( Okhotsk ) समुद्रों में हल पाई जाती है। दक्षिणी अफ्रीका, न्यूजीलैंड, तथा श्रास्ट्रलिया में काली हल मिलती है । डंडी ( Dundee ) और पोटरहैड ( Peterhend ) स्काटलैंड में; तथा न्यू बैडफोर्ड, ( New Bedford ) तथा सान फ्रैंसिसको ( San Francisco ) संयुक्तराज्य अमेरिका में, हल के मुख्य बन्दरगाह हैं। सील.( Seal ) मछली की बहुत माँग है। उसकी मुलायम फर और खाल बहुत कीमती होती है। वास्तव में सील की खाल के नाम से जो वस्तु मिलती है वह असली सोल मछली की नहीं होती किन्तु समुद्री रीछ की होती है। समुद्री रीछ, बेरिंग समुद्र ( Behring Sea. ) तथा प्रशान्त महासागर . (Pacific Ocean ) के दक्षिण में मिलता है। . फर सील (Fur Seal) उत्तर में बेरिंग समुद्र ( Biring Sei) में पाई जाती है । संसार में सबसे अधिक फर सील यहीं मिलती है। फर सील दक्षिणी गोलार्द्ध में हार्न अन्तरीप (Cape of Horn), दक्षिण अफ्रीका, तथा दक्षिण आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी मिलती है । सील मछली को पिछले वर्षों में इस बुरी तरह मारा गया कि सील के समाप्त होने की आशंका होने लगी। अतएव वृटेन, कनाड़ा, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान की सरकारों ने एक समझौता कर लिया है जिससे प्रति वर्ष कितनी सील पकड़ी नायँ यह निश्चित कर दिया जाता है। ' जब सील को मारना , प्रारम्भ किया गया था तो उस समय ऐसा अनुमान किया जाता था कि उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक सील मछली थी क्रमशः सील मछली बहुत घट गई और जो कुछ चार पाँच लाख सील बच रही वह मुख्यतः संयुक्तराज्य अमेरिका के आधीन प्रिबिलाफ द्वीपों (Pribilok Islands) में ही रहती थी। यद्यपि संयुक्त- राज्य अमेरिका की सरकार ने उस झुंड की रक्षा करने का प्रयत्न किया किन्तु यह सम्भव नहीं हुआ क्योंकि गर्भवती सील. का स्वभाव यह है कि वह वर्ष के अधिकांश भाग को समुद्रों में व्यतीत करती थी और वहाँ रूसी, अमेरिकन, जापानी तथा अंग्रेजी जहाजों द्वारा मारी जाती थी। अस्तु संयुक्तराज्य अमेरिका ने देखा कि सील का नाश होता जा रहा है तो १९११ में एक संधि की गई जिससे सील का मारना रोक दिया गया। जिस समय यह समझौता हुआ तो प्रिबिलौफ (Pribilof) द्वीप में केवल १२४,००० सील मछलियां रह गई थीं। किन्तु उस समझौते के उपरान्त उनकी संख्या बढ़ने लगी और आज पंद्रह लाख से भी अधिक सील है। संसार में फर उत्पन्न करने वाली सील मछली का यहीं प्रमुख झुंड है।