पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/९२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
७९
मुख्य घंघे मछलियां

मुख्य धन्धे-मछलियाँ का धन्धा उन्नति कर गया है। कुछ समय से मछली को जमा कर बाहर भेजने की रीति का आविष्कार हुआ है जिससे मछली के व्यापार को और भी प्रोत्साहन मिला है। आज कल मछली को केवल भोजन के लिए ही नहीं पकड़ा जाता । मछली से बहुत तरह के औद्योगिक पदार्थ मिलते हैं, उसकी उत्तम और मूल्य- वान खाद बनती है। मछली का तेल औषधियों, मशीनों को चिकना करने, साबुन बनाने, चमड़ा कमाने तथा औद्योगिक कार्यों के काम में लाया जाता है। किसी किसी मछली की खाल से बहुत अच्छा चमड़ा तैयार होता है। उदाहरण के लिए शार्क (Sharc) का चमड़ा मूल्यवान होता है। यही नहीं मछली का उपयोग पशुओं और मुर्गियों को खिलाने में भी होता है। दूध देने वाले पशुओं और अंडा देने वाली मुर्गियों को मछली से बना हुआ भोज्य पदार्थ ( Fish Meal ) देने से वे दूध और अंडा.अधिक देती हैं। इस प्रकार मछली का उपयोग होने से जो बहुत कुछ मछलियों का अंश व्यर्थ में नष्ट हो जाता था वह अब नष्ट नहीं होगा। यह पशु भोजन बहुत ही लाभप्रद है, केवल उसका मूल्य अधिक होने के कारण ही उसका उपयोग कम होता है। संसार में मछली के धंधे की दृष्टि से निम्नलिखित देश महत्वपूर्ण हैं- जापान, वृटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, नावें, जर्मनी, कनाडा, और फ्रांस | जापान की स्थिति मछली के धंधे के बहुत अनुकूल है। बहुत अधिक लम्बाई में हजारों की संख्या में छोटे बड़े द्वीप समुद्र में फैले हुए हैं। इस कारण मनुष्य इस धंधे को आसानी से कर सकते हैं। साथ ही जापान में जनसंख्या घनी है किन्तु खेती योग्य भूमि देश में केवल १६ प्रतिशत है, इस कारण भी जापानियों को मछली के धंधे में लगना पड़ता है। जापान में किसान खेती के साथ मछली पकड़ने का भी काम करते हैं। देश की लगभग १० प्रतिशत जनसंख्या इस धंधे में लगी हुई है। जापान के तटीय समुद्र में ही यह धंधा अधिक होता है। जापान में अधिकांश सारडिन ( Sardine ) हैरिंग ( Herring ) तथा मैकेरल ( Mackerel ) मछलियां मिलती हैं। जापानी मछुये चीन समुद्र तथा पीले समुद्र में मछली पकड़ते हैं। नागासाकी ( Nagasaki ) बन्दरगाह इस धंधे का प्रधान केन्द्र हैं। हाकैडो ( Rokkaido ) द्वीप भी इस धंधे के लिए बहुत ही उपयुक्त है और यहाँ बहुत अधिक मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। • जापान में मछलियों की बहुत खपत है, इस कारण वहाँ से अधिक मछली विदेशों को नहीं भेजी जाती । जो कुछ भी मछली बाहर भेजी जाती हैं वह चीन को जाती हैं।