सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:कविता-कौमुदी 1.pdf/४७०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

(७)


३—मिलन—यह एक प्रेम कहानी है। पथ में है। कल्पना बड़ी कोमल है। वीर और शृंगार रस का मिश्रण है। स्वतंत्रता की बातें हैं। युवक स्त्री पुरुषों के जीवन का एक आदर्श है। इसे एक बार अवश्य पढ़िये। मूल्य चार आने।

४—बाल-कथा कहानी—यह बच्चों के काम की पुस्तक है। कहानियाँ पढ़कर बच्चे खुशी के मारे लोट पोट हो जाते हैं। बच्चों की आँखों पर जोर न पड़े, इसलिये इस का टाइप भी मोटा रक्खा गया है। मूल्य चार आने।

५—आकाश की बातें—इस में आकाश के तारों का और पृथ्वी का भी हाल है। आकाश के बग़ीचे की सैर करना हो तो इस पुस्तक को अवश्य पढ़िये। मूल्य ढाई आने।

६—नीति-शिक्षावली—नीति की बातें संसार में सब मनुष्यों को जाननी चाहियें। इस पुस्तक में नीति के सौ श्लोकों का संग्रह किया गया है, और सरल भाषा में उनका अर्थ भी दे दिया गया है। ये श्लोक बच्चों को बचपन में हीँ कंठस्थ करा देने चाहिये। मूल्य डेढ़ आने।

७—कविता-विनेाद—विद्यार्थियों के काम की पुस्तक है। मूल्य तीन आने।


 

साहित्य-भवन, से हिन्दी-संसार को लाभ।

हिन्दी की सब उत्तमोत्तम पुस्तकें, हिन्दी-प्रेमी। सज्जनों को, एक ही स्थान से मिल सकें; भिन्न भिन्न प्रकाशकों के पास पत्र लिखकर पुस्तकें मँगाने में उन्हें अधिक समय और डाकव्यय न ख़र्च करना पड़े, भिन्न भिन्न पुस्तकों के पते याद