पृष्ठ:कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एंगेल्स.djvu/५८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

टिप्पणियां

¹ब्ला० इ० लेनिन ने 'कार्ल मार्क्स' शीर्षक अपना लेख ग्रानात विश्वकोष के लिए १९१४ के वसंत में गैलीशिया स्थित पोरोनिनो में लिखना प्रारंभ किया और उसी वर्ष की नवंबर में स्विट्ज़रलैंड स्थित बर्न में समाप्त किया। १९१८ में यह लेख पुस्तिका के रूप में प्रकाशित हुआ था। इसकी भूमिका में लेनिन ने लिखा था कि जहां तक उन्हें याद है, यह लेख १९१३ में लिखा गया था।

यह लेख उक्त विश्वकोष में १९१५ में व० इल्यीन के हस्ताक्षर के साथ प्रकाशित हुआ। लेख के साथ परिशिष्ट के रूप में 'मार्क्सवाद की संदर्भ-सूची' जोड़ी गयी थी। सेन्सर से बचने के लिए विश्वकोष के संपादकों ने लेख के दो हिस्से ('समाजवाद' और 'सर्वहारा के वर्ग-संघर्ष की कार्यनीति') छोड़ दिये थे और बाक़ी लेख में भी काफ़ी हेरफेर किये थे।

१९१८ में 'प्रिबोई' पब्लिशर्स ने यह लेख ब्ला० इ० लेनिन की भूमिका के साथ पुस्तिका के रूप में प्रकाशित किया। लेख का स्वरूप वही था जो विश्वकोष में था; पर इस पुस्तिका में 'मार्क्सवाद की संदर्भ-सूची' नहीं दी गयी थी।

पांडुलिपि के अनुसार यह लेख पूर्ण रूप में पहली बार १९२५ में 'मार्क्स-एंगेल्स-मार्क्सवाद' शीर्षक संग्रह में प्रकाशित किया गया। यह संग्रह रूस की कम्युनिस्ट पार्टी (बोल्शेविक) की केंद्रीय समिति के लेनिन संस्थान द्वारा तैयार किया गया था।-पृष्ठ ५

5*

५९