पृष्ठ:जमसेदजी नसरवानजी ताता का जीवन चरित्र.djvu/२

विकिस्रोत से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

हिन्दीके लिए विराट् उद्योग।

कलकत्ते में १०००००) की कम्पनी।

अब आपको हिन्दी और संस्कृत पुस्तकोंके लिये इधर उधर बीस जगह भटकने की जरूरत नहीं रही। एक कार्ड लिखिये और कलकत्तेसे घर बैठे सब स्थानोंकी और सब तरहकी पुस्तकें मंगा लीजिये। अध्यात्म, इतिहास, मनोहर और शिक्षाप्रद उपन्यास, रसीले काव्य, जीवन-चरित्र, उत्तमोत्तम नाटक, बालकोपयोगी, स्त्रियोपयोगी, शास्त्रीय, राष्ट्रीय, आर्यसमाजी, सनातनी, रामायण, स्तोत्रादि, सभी प्रकारकी पुस्तकें मिलती हैं। इंडियन, अभ्युदय, ॐकार, नवलकिशोर, खङ्गविलास, वेङ्कटेश्वर, निर्णयसागर, चित्रशाला, भारतमित्र, बर्म्मनप्रेस, प्रताप, राजपूत, वैदिक, ब्रह्म, हिन्दी-ग्रन्थरत्नाकर, हिन्दी गौरव-ग्रन्थमाला हरिदास कम्पनी, गृहलक्ष्मी, काशी ना॰ प्र॰ सभा, मनोरंजन ग्र॰ मा॰, प्रकाश पुस्तकालय, अरोड़ा पुस्तक भण्डार, भारत सेवकसमिति, साहित्य-भवन, ला॰ रामनारायणलाल, बा मैथिलीशरण गुप्त, प्रेममन्दिर, आर्ष-ग्रन्थावली, आदि सभी प्रसिद्ध २ प्रेस और प्रकाशकोंकी पुस्तकें रखनेका प्रबन्ध किया गया है। हिन्दी-साहित्य-सम्मेलन तथा संस्कृत की प्रथमा, मध्यमा, और आचार्य आदि परीक्षाओंको पुस्तकें भी यहींसे मिलती हैं।

थोक तथा सार्वजनिक संस्थाओंके खरीदारोंको

- उचित कमीशन -

कलकत्ते में मिलने वाली सब प्रकारकी बङ्गला तथा अङ्गरेजीकी स्कूली और भिन्न विषयोंकी थोक तथा फुटकर पुस्तकें बाहर भेजी जाती है.

एजेन्सी हिन्दी की अच्छी अच्छी पुस्तके भी प्रकाशित करती है। लेखक पत्रव्यवहार करनेकी कृपा करें।


पत्रोंका उत्तर तत्काल दिया जाता है। बड़ा सूचीपत्र मंगा देखिए।

पता-हिन्दी पुस्तक एजेन्सी १२९ हैरिसन रोड, कलकत्ता