पृष्ठ:न्याय.pdf/१०७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

पास रुपए नहीं हैं जो वे मुझे कहीं ले चलें। बाद को उन्होंने मुझसे कहा था कि अचानक उनकी क़िस्मत खुल गई है।

फ़्रोम

आपने उनको आखिरी बार कब देखा?

रुथ

जब वे पकड़ लिए गए। यही दिन हमारे रवाना होने का था।

फ़्रोम

अच्छा, क्या आप से उसकी मुलाक़ात शुक्रवार और उस दिन के बीच में और भी कभी हुई थी?

[रुथ सिर हिलाकर क़बूल करती है]

उस समय उसकी क्या हालत थी?

रुथ

गूंगे के समान। कभी कभी तो उसके मुँह से एक शब्द भी नहीं निकलता था।

१०१