पृष्ठ:न्याय.pdf/१०९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

फ़्रोम

क्या वह भी आपसे बहुत प्रेम करता था?

रुथ

[फ़ाल्डर की ओर देखकर]

हाँ, साहब!

फ़्रोम

अच्छा जी, आपका क्या विचार है? आपको ख़तरे और आफ़त में देखकर वह बदहवास हो गया और उसका अपने ऊपर क़ाबू न रहा या और कुछ?

रुथ

हाँ, यही बात है।

फ़्रोम

भले बुरे का ख़्याल भी जाता रहा।

रुथ

हाँ, कुछ देर के लिए अवश्य।

१०३