पृष्ठ:न्याय.pdf/१११

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

फ़्रोम

अच्छा, क्या शुक्रवार को वह बहुत घबड़ाया हुआ था या साधारण दशा में?

रुथ

बहुत ही घबड़ाए हुए। मैं उन्हें अपने पास से जाने न देती थी।

फ़्रोम

क्या आप अब भी उसे चाहती हैं?

रुथ

[फ़ाल्डर की ओर देखकर]

उन्होंने मेरे लिए अपना सत्यानाश कर लिया।

फ़्रोम

धन्यवाद!

[वह बैठ जाता है, रुथ वहीं पर अविचलित भाव से सीधी खड़ी रहती है।]

१०४