पृष्ठ:न्याय.pdf/१४८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

फ़ोरमैन

हाँ, मिल गई है।

अहलमद

क्या आपने उसे दोषी निर्णय किया है, या दोषी के साथ पागल भी?

फ़ोरमैन

दोषी।

[जज प्रसन्न होकर सिर हिलाता है, फिर क़ागज़ों को हिलाकर फ़ाल्डर की ओर देखता है जो चुपचाप स्थिर भाव से बैठा है।]

फ़्रोम

[उठकर]

हुज़ूर का हुक्म हो तो आप से उसकी सजा कुछ कम करने के लिए अर्ज़ करूँ। जूरी से तो मैं उसकी उम्र और यह काम करते समय उसके मन की चंचलता के विषय में जो कुछ कहना था कह चुका। उसके उपरान्त हुज़ूर से कुछ और कहने की ज़रूरत मैं नहीं समझता।

१४२