पृष्ठ:न्याय.pdf/१६०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
न्याय

गवर्नर

[विचार करके]

यह हलचल बुरा है।

[क़ैदियों को कसरत करते देखता हुआ]

वहाँ तो सब के सब बड़े शान्त मालूम होते हैं।

वुडर

उस आइरिशमैन ओक्लियरी ने आज दरवाज़े पर धक्का देना शुरू किया। बिलकुल ज़रा सी बात उनमें खलबली डाल देने को काफ़ी है। वे कभी कभी सब बेजबान जानवरों से हो जाते हैं।

दारोग़ा

घोड़ों में बादल गरजने के पहले यह बात मैंने देखी है सवारों की कतारों को चीरते हुए निकल जाते थे।

[जेल का पादरी आता है। बाल काले हैं, वैराग्य का भाव है, गिर्जे के कपड़े पहिने है। चेहरा बहुत गंभीर, होंठ कुछ जकड़े हुए। धीरे से सभ्य भाषा में बात करता है।]

१५५