पृष्ठ:न्याय.pdf/१७६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
न्याय

कोकसन

लेकिन यहाँ आने के पहिले तो उसे हफ्तों रहना पड़ा था।

डाक्टर

यह तो जानी बूझी बात है। यहाँ उसका वज़न कुछ नहीं घटा है।

कोकसन

लेकिन मेरा मतलब उसके दिमाग़ से है।

डाक्टर

उसका दिमाग़ भी दुरुस्त है। वह कुछ घबड़ाया सा ज़रूर रहता है। परन्तु और कोई शिकायत नहीं है। मैं उसके विषय में सावधान हूँ।

कोकसन

[लाजवाब होकर]

मुझे यह सुनकर बड़ी खुशी हुई।

१७१